भारत

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली और पूरी लिस्ट एक साथ जारी की है. पार्टी ने कुल 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें 88 नामों की शुरुआती घोषणा हुई थी और बाकी जल्द पूरी हुई. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि बीजेपी सभी उम्मीदवारों की लिस्ट एक ही बार में जारी करेगी और ऐसा ही हुआ है.

प्रद्युत बोरदोलोई को मिली सबसे खास सीट

कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. दिसपुर असम की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीट मानी जाती है. प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और बुधवार को हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की. सीएम हिमंता ने कहा कि ये कदम पार्टी को मजबूत करेगा. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा खुद जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे. ये उनकी पुरानी सीट है और वो यहां से लगातार मजबूत प्रदर्शन करते आए हैं.

नए और युवा उम्मीदवारों को मिली जगह

इस लिस्ट में कई पुराने विधायक दोबारा टिकट पर हैं, साथ ही कुछ नए और युवा चेहरे भी शामिल किए गए हैं. महिलाओं और आदिवासी इलाकों को भी अच्छी जगह दी गई है. पूरी लिस्ट में नाम जैसे, अश्विनी राय सरकार (गोलकगंज), उत्तम प्रसाद (धुबरी), माधवी दास (बिरसिंग जारुआ) और अंत में बिजॉय मालाकार (रामकृष्ण नगर) तक शामिल हैं.

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति ने तय की फाइनल लिस्ट

आज 19 मार्च 2026 को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में बैठक की और 88 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी. पार्टी ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य सदस्य मौजूद थे. लिस्ट में हर सीट का नंबर, विधानसभा का नाम और उम्मीदवार का पूरा नाम लिखा है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button