मनोरंजन

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आएंगे आमिर खान? राहुल मोदी करेंगे डायरेक्ट

एक्टर आमिर खान को पिछली बार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था. फिल्म को पसंद किया गया था. इसके बाद से आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आमिर खान बायोपिक करने में इंटरेस्टेड हैं. उन्होंने गुलशन कुमार की स्टोरी पर फिल्म बनाने को लेकर इंटरेस्ट शो किया था. इसके अलावा दादासाहेब फाल्के की बायोपिक को लेकर खबरें आईं. अब अशनीर ग्रोवर की बायोपिक को लेकर खबरें चर्चा में हैं. 

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में दिखेंगे आमिर खान

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आमिर खान ने अशनीर ग्रोवर की बायोपिक को अप्रूव कर दिया है. भारत पे के फाउंड और उनके दुनिया के स्टार्टअप में रोल ने आमिर खान को इंप्रेस किया है. उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी है और उन्हें वो बहुत पसंद आई है. वो ये फिल्म कर रेह हैं. फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं. फिल्म आज के समय में रिलेटेबल भी है क्योंकि अशनीर ग्रोवर आज की ऑडियंस में काफी पॉपुलर फिगर हैं.

बता दें कि फिल्म में आमिर खान की एंट्री को लेकर अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. 

अशनीर ग्रोवर ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि फिल्म डेवलेपमेंट में है. फिल्म में कास्टिंग को लेकर चर्चा है. खान्स और अक्षय कुमार शुरुआती च्वॉइस हैं. 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर किया रिएक्ट, बोले- अभी तो फिलहाल कुछ नहीं है

राहुल मोदी करेंगे अशनीर ग्रोवर की फिल्म को डायरेक्ट

मालूम हो कि फिल्म को राहुल मोदी डायरेक्ट करेंगे. राहुल मोदी प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर चुके हैं. अब देखना होगा कि आमिर खान इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं.

वहीं आमिर खान फिल्म ‘लाहौर 1947’ को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में प्रीति जिंटा फीमेल लीड रोल में दिखेंगी. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच में काफी चर्चा है. 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button