खेल

अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की ट्रॉफी किसके नाम होगी, इसका फैसला आज (शनिवार, 17 अक्टूबर) होना है. दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का अंतिम व पांचवां मैच खेला जाना है. हालांकि, बारिश की वजह से इस निर्णायक मुकाबले का टॉस समय पर नहीं हो सका है. ऐसे में सवाल यह है कि अगर यह निर्णायक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो फिर ट्रॉफी किसके नाम होगी?

आमतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट या किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा जाता है. यानी बारिश की वजह से अगर खिताबी मैच निर्धारित तारीख पर नहीं हो पाता है तो फिर मैच अगले दिन खेला जाता है, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह निर्णायक मैच द्विपक्षीय सीरीज का है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच नहीं होता है तो फिर मैच रद्द यानी नो रिजल्ट रहेगा. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवें टी20 को लेकर मौसम की रिपोर्ट 

BBC वेदर के मुताबिक, शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मैच के दौरान 70 फीसद बारिश होने की संभावना है. वैसे तो मैच तय समय पर नहीं शुरू होगा, क्योंकि अब तक मैच का टॉस भी नहीं हो सका है. अगर अब मैच होता है तब भी मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है. बेंगलुरु में रात 8 बजे 70 प्रतिशत और रात 10 बजे 69 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है. 

पांचवां टी20 रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी?

बारिश की वजह से अगर भारत और वेस्टइंडीज का पांचवां टी20 मैच रद्द हो जाता है तो सीरीज 2-2 की ड्रॉ पर खत्म होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर होगी. यानी किसी एक टीम को ट्रॉफी नहीं मिलेगी. 

बता दें कि वेस्टइंडीज कभी भारत में टी20 सीरीज नहीं जीता है, लेकिन इस बार कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी है. अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत में उनका टी20 सीरीज का जीतने का सपना भी धुल जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button