उत्तर प्रदेशभारत

अंडा अच्छा या खराब! कब तक रहता है सुरक्षित, UP में एक्सपायरी डेट वाले निर्देश में क्या-क्या?

अंडा अच्छा या खराब! कब तक रहता है सुरक्षित, UP में एक्सपायरी डेट वाले निर्देश में क्या-क्या?

उत्तर प्रदेश में अब अंडों पर सरकार सख्त हो गई है. अंडे बेचने से पहले अब उस पर प्रोडक्शन और एक्सपायरी दोनों डेट लिखा होना अनिवार्य होगा. एक अप्रैल से यह नियम लागू होने जा रहा है. अब बाजार में एक-एक अंडे पर एक्सपायरी डेट छपा होना चाहिये और साथ ही अंडे उत्पादन तिथि- यानी कि मुर्गी ने जिस दिन अंडा दिया, वो तारीख उस अंडे पर मुहर लगी होनी चाहिये, नहीं तो बाजार में नहीं बिक सकता.

खाद्य सुरक्षा विभाग और पशुपालन विभाग नियमों का पालन सख्ती से हो इसका ध्यान भी रखेंगे. अंडे के कोल्ड स्टोरेज, गोदाम और होल सेल बिक्री की जगहों पर बाकायदा छापेमारी कर ये पता लगाया जाएगा कि एक-एक अंडे पर मुहर लगी है कि नहीं. अधिकारियों के अनुसार इस नियम से बाजार में बिकने वाले खराब और बासी अंडों की बिक्री पर रोक लगेगी.

अंडे को लेकर यूपी सरकार के क्या निर्देश?

  • यूपी में 1 अप्रैल से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.
  • ये नियम पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर लागू किया जा रहा है.
  • बताया जा रहा है कि अंडे पर उसकी प्रोडक्शन डेट भी लिखी होगी.
  • अगर अंडा कारोबारियों ने इस नए नियम का पालन नहीं किया तो उन पर एक्शन होगा.
  • मुहर ना होने पर अंडों की खेप को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा या फिर उन पर लिख दिया जाएगा कि ये इस्तेमाल के लिए सुरक्षित नहीं है.

अंडा अच्छा या खराब कैसे करेंगे टेस्ट?

पानी का टेस्ट (Float Test)

  • एक कटोरे में पानी भरें और उसमें अंडा डालें.
  • अगर अंडा नीचे बैठ जाए, तो वह ताजा है.
  • अगर अंडा खड़ा हो जाए, तो वह थोड़ा पुराना है लेकिन खाने लायक है.
  • अगर अंडा पानी पर तैरने लगे, तो वह खराब हो चुका है और उसे फेंक देना चाहिए.

अंडा कब तक रहता है सुरक्षित?

  • असल में अंडों की शेल्फ-लाइफ यानी उसे उपयोग की अवधि पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें किस तापमान पर और कैसे स्टोर किया गया है.
  • अंडे को कमरे के सामान्य तापमान यानी 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाता है तो उसकी गुणवत्ता तेजी से घटती है.
  • 30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में बैक्टीरिया पनपने का रिस्क होता है.
  • और ऐसी स्थिति में 12 से 14 दिनों के अंदर अंडे का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
  • लेकिन अगर अंडे को फ्रिज के तापमान यानी 2 डिग्री से 8 डिग्री में रखा जाता है तो ठंडे तापमान में बैक्टीरिया के बढ़ने की गति काफी धीमी होती है.
  • अंडे के अंदर का सुरक्षा कवच लंबे समय तक बरकरार रहता है.
  • और फ्रिज में रखे गए अंडे 4 से 5 हफ्तों तक आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अंडा खराब तो नहीं है? इन आसान तरीकों से पहचानें ये खाने लायक है या नहीं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button