मनोरंजन

हिंदी के अलावा इन 5 भाषाओं में भी रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. अब फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म हिंदी में ओटीटी पर सोनी लिव पर रिलीज होगी. फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. अब फिल्म की दूसरी भाषाओं में ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है.

फिल्म तेलुगू, तमिल ,कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषा में ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को आप 29 नवंबर से देख पाएंगे. नेटफ्लिक्स ने ओटीटी रिलीज कंफर्म करते हुए पोस्ट लिखा- आस्था ने उनकी जिंदगी बदल दी. उनकी भक्ति ने हजारों लोगों की ज़िंदगी बदल दी. भगवान हनुमान के एक सच्चे भक्त की दिव्य कहानी. अब नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

‘हनुमान अंश’ 29 नवंबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि ये फिल्म जब शुरू हुई थी तब ज्यादा चर्चा नहीं थी. फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते तक तो फिल्म को थिएटर से हटाने की बात होने लगी. हालांकि, फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने सरप्राइज कर दिया. सोशल मीडिया पर मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने फिल्म की ऑडियंस तक रीच बढ़ाई और फिल्म ने फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया.

‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 48.80 करोड़ का कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 453.46 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इंडिया में नेट 342.99 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 404.66 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी थी और ब्लॉकबस्टर हिट हुई.

फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. वो नीम करोली बाबा के रोल में दिखे. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट है. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को लिखा है और डायरेक्ट किया है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button