SardaarJi 3 Diljit Dosanjh Film Trailer getting Troll due to Pakistani Actress Hania Aamir Now Producer Defend | ट्रोलिंग के बीच SardaarJi 3 में पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर प्रोड्यूसर ने दी सफाई, बोले

Sardaarji 3: दिलजीत दोसांझ को अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि 22 जून, 2025 को रिलीज़ हुए ट्रेलर में ये क्लियर किया गया है कि ये फिल्म भारत में रिलीज़ नहीं होगी और मौजूदा भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण विदेशों में इसका प्रीमियर होगा. लेकिन हनिया की कास्टिंग से कई फैंस काफी नाराज हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने पाक एक्ट्रेस को फिल्म में लिए जाने की वजह से दिलजीत को “असंवेदनशील” और “बेशर्म” तक कहा है. वहीं ट्रोलिंग के बीच अब फिल्म मेकर ने सफाई दी है कि आखिर पाक एक्ट्रेस को क्यो फिल्म में लिया गया है.
‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर की ट्रोलिंग के बीच मेकर्स ने दी सफाई
बता दे कि ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की वजह से मिल रही आलोचना पर फिल्म के निर्माता गुनबीर सिंह सिद्धू ने रिएक्शन दिया है. दरअसल उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान के साथ संघर्ष से पहले की गई थी. भारतीयों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, फिल्म को भारत में रिलीज़ नहीं किया जाएगा.”
वहीं सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए दिलजीत ने क्लियर किया है कि यह केवल विदेशों में रिलीज़ हो रही है. उन्होंने लिखा, “सरदार जी 3 27 जून को विदेशों में रिलीज़ हो रही है, केवल फढ़ लाओ भौंड़ दीन लतन.”
सरदार जी 3 का ट्रेलर भारत में नहीं किया गया है रिलीज
सरदार जी 3 का ट्रेलर फिलहाल भारत में यूट्यूब पर अवेलेबल नहीं है. इसे देखने की कोशिश करने वाले दर्शकों को एक मैसेज मिलता है जिसमें लिखा होता है, “अपलोडर ने इस वीडियो को आपके देश में उपलब्ध नहीं कराया है,”
क्यों किया जा रहा हानिया आमिर की वजह से दिलजीत को ट्रोल
बता दे कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 बेगुनाह मारे गए थे. इस दिल दहला देने वाली घटना का बदला लेने के लिए भारत ने भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर उसके सैन्य ठिकाने तबाह कर दिए थे. वहीं भारत-पाक टेंशन के बीच कठोर कदम उठाते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर भी इंडिया में बैन लगा दिया गया है साथ ही इन सितारों के भारत में सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन कर दिए गए हैं. वहीं जब ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं तो लोग भड़क गए और उन्होंने मेकर्स और सिंगर-एक्टर दिलजीत को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें:-OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की तगड़ी डोज, रिलीज हो रही ‘पंचायत 4’ से ‘स्किवड गेम 3’ तक



