मनोरंजन

‘हमारा धर्म तुम्हारा फैशन नहीं है’, अमेरिकन मॉडल ने पहने ‘ॐ’ लिखे कपड़े, भड़क उठे लोग

मॉडलिंग और फिल्मी दुनिया से जुड़ी मशहूर हस्तियां अक्सर अपने आउटफिट को लेकर विवादों का हिस्सा भी बन जाती हैं. फिलहाल अपने कपड़ों को लेकर विवाद का हिस्सा बन गई हैं अमेरिका की सुपर मॉडल केंडल जेनर. केंडल जेनर ने हाल ही में इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो बिकनी के साथ ‘ॐ’ छपा कपड़ा पहने हुए नजर आईं. इस पर भड़कते हुए नेटिजंस ने मॉडल की क्लास लगा दी. बता दें कि हिंदू प्रतीक ‘ओम’ बने होने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और उन्होंने केंडल से नाराजगी जाहिर की है.

केंडल जेनर ने बहन काइली संग शेयर की फोटो 

केंडल जेनर ने 24 नवंबर को अपनी इंस्टग्राम स्टोरी में अपनी बहन काइली जेनर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. दोनों समंदर किनारे नजर आईं. हालांकि केंडल के कपड़े देखने के बाद बवाल मच गया. केंडल ने बिकिनी के साथ एक कपड़ा (सारोंग) पहन रखा था, जिस पर पवित्र ‘ओम’ का निशान था. जबकि इस पर त्रिशूल भी छपा हुआ था.

हमारा धर्म तुम्हारा फैशन नहीं है', अमेरिकन मॉडल ने पहने 'ॐ' लिखे कपड़े, भड़क उठे लोग

नेटिजंस बोले- मेरा धर्म तुम्हरा फैश नहीं है

एक यूजर ने केंडल पर भड़कते हुए लिखा, ‘आध्यात्मिक साधना और श्रद्धा के लिए पवित्र ‘ओम’ (ॐ) का प्रतीक है, ये बीच पर पहनी जाने वाली कोई आम एसेसरी नहीं है. मेरा धर्म आपका पल भर का फैशन ट्रेंड नहीं है. ये अपमानजनक है.’

एक ने लिखा, ‘क्या सच में जेंडर ने ॐ और हिंदू मंत्र छपे कपड़े बीच पर पहने हैं? जूम करके देखोगे तो ये साफ-साफ पता चलता है. उन्होंने इसे बिकिनी के ऊपर पहना है.’ एक अन्य ने लिखा, ‘केंडल का ‘भारतीय संस्कृति वाले कपड़े’ पहनना, जिस पर हर जगह ‘ॐ’ लिखा हो, इसकी उम्मीद बिलकुल नहीं थी.’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘केंडल ने सनातन धर्म (हिंदू धर्म) के प्रतीक चिह्न पहने हैं.’

हमारा धर्म तुम्हारा फैशन नहीं है', अमेरिकन मॉडल ने पहने 'ॐ' लिखे कपड़े, भड़क उठे लोग

इंस्टाग्राम पर हैं 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स 

केंडल जेनर की पहचान एक सुपरमॉडल के अलावा सोशलिट और टेलीविजन पर्सनैलिटी के रूप में भी है. 31 साल की केंडल का जन्म अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नवंबर 1995 में हुआ था. केंडल सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 276 मिलियन (27 करोड़ से ज्यादा) लोग फॉलो करते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button