उत्तर प्रदेशभारत

स्क्रैप कारोबारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर तान दिया पिस्टल, Video | Ghaziabad Police extortion demanded from businessman pistol pointed case

स्क्रैप कारोबारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर तान दिया पिस्टल, Video

गाजियाबाद पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के लोनी में बदमाशों ने एक स्क्रैप कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी है. वहीं जब कारोबारी ने रंगदारी देने से मना किया तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस वारदात का वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. घटना लोनी के प्रेम नगर कॉलोनी का है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो और पीड़ित कारोबारी के बयान के आधार पर लोनी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित कारोबारी फरमान ने वारदात के संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है. बताया कि वह लोनी में स्क्रैप का काम करते हैं और उनका गोदाम मुरादाबाद में है. सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर के पास वाले सलून में बाल कटाने के लिए गया था. अचानक एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे और जोर जोर से उसका नाम लेकर आवाज लगाने लगे. वहीं जैसे ही सलून से बाहर निकला, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाते हुए मारपीट शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: शादी समारोह में टच हो गई थी जूठी प्लेट, पहले पीटकर किया अधमरा फिर जंगल में फेंका

बदमाशों ने उसके ऊपर फायर करने की कोशिश भी की, लेकिन एन वक्त पर एक बदमाश ने उससे पिस्टल ले लिया. पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में से एक उनकी ही कॉलोनी में रहता है और आपराधिक कार्य में लिप्त रहता है. इन आरोपियों ने उनसे पहले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. वहीं जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित ने बताया कि आरोपी के एक भाई को इस तरह की गतिविधियों की वजह से पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. एसीपी सूर्य बली के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे के जानकार हैं और इनके बीच पहले भी लड़ाई झगड़े हो चुके हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button