मनोरंजन

‘सूर्या: अंत से आरंभ’ में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

सनी देओल की फिल्मों को लेकर फैंस एक्साइटेड रहते हैं. अब सनी को क्राइम थ्रिलर में देखा जाएगा. वो फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में दिखेंगे. इस फिल्म में वो अपने अब तक के सबसे अलग अंदाज में दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. मेकर्स ने फिल्म से सनी देओल का दमदार मोशन पोस्टर जारी किया. इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म 20 नवंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

पोस्टर में सनी देओल को बढ़ी हुई दाढ़ी और ग्रे हेयर में देखा गया. उन्होंने नजरें झुकाई हुई हैं और सिगरेट पी रहे हैं. सनी के इस इंटेंस लुक को देखकर फैंस एक्साइटेड हैं.

सनी देओल का पोस्ट

फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए सनी देओल ने कहा, ‘अतीत और वर्तमान के बीच उलझा वो सच को सामने लाता है. पेश है सूर्या: अंत से आरंभ तक. 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में. इस क्राइम थ्रिलर में रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. एम. पद्मकुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म का निर्माण MM Moviez के बैनर तले किया गया है. फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट, कमल मुकुट. फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

फिल्म प्रोड्यूसर कमल मुकुट ने कहा, ‘मैंने सनी देओल को दो फिल्में  गदर 2 और सूर्या के लिए साइन किया था. हमने गदर 2 से शुरुआत की और वो इतिहास बन गई. उसकी सफलता से प्रेरित होकर और फिल्म इंडस्ट्री में पांच दशकों से अधिक के अपने अनुभव के आधार पर मैंने सूर्या बनाई. ये एक आम आदमी की कहानी है, जो निश्चित रूप से हर किसी के दिल को छुएगी. फिल्म में सनी देओल एक ऐसे अंदाज़ में नज़र आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा. दिलचस्प बात ये है कि कहानी उनके जीवन के तीन अलग-अलग चरणों में बुनी गई है. ये रोमांचक थ्रिलर दर्शकों को दो अलग-अलग दौर की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है.’

‘बंटवारा 1947’ में दिखे थे सनी देओल

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें ‘बंटवारा 1947’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो सिकंदर मिर्जा के रोल में थे. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी जैसे स्टार्स थे. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले थे. हालांकि, फिल्म फ्लॉप हो गई थी.

अब सनी देओल के हाथ में कई फिल्में हैं. वो ‘गबरू’, ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘रामायण पार्ट 2’ में दिखेंगी. फिल्म गबरू की अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था कि गबरू उनके काफी स्पेशल है. वो अभी सोच रहे हैं कि इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करेंगे या ओटीटी पर. 

ये भी पढ़ें- Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ‘जेलर 2’ से ‘नई नवेली’ तक ये 6 धांसू मूवीज

रामायण में हनुमान के रोल में होंगे सनी देओल

वहीं रामायण की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में होंगे. फिल्म में सनी देओल के अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. वहीं नितेश तिवारी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म से सनी देओल का हनुमान के रोल में लुक सामने नहीं आया है.

फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा. फिल्म दुनियाभर में 40 भाषाओं में रिलीज होगी. दोनों फिल्मों का बजट 4 हजार करोड़ बताया जा रहा है. बता दें कि सनी देओल को फिल्म ‘गदर’, ‘गदर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘जाट’ के लिए जाना जाता है.

‘गदर 2’ सनी देओल के करियर के लिए काफी अहम फिल्म है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म बहुत साराहा गया. लोग ट्रैक्टर से फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद फिल्म बॉर्डर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. अब फैंस सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं. देखना होगा कि सूर्या को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button