खेल

navjot singh sidhu advises not to put protect shield on shubman gill if made india test captain ahead india squad announcement

Navjot Singh Sidhu on Shubman Gill Test Captain: भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान कौन बनेगा? रिपोर्ट्स की मानें तो कप्तानी की रेस में शुभमन गिल (Shubman Gill Test Captain) सबसे आगे चल रहे हैं. BCCI बहुत जल्द इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर सकती है, साथ ही नए टेस्ट कप्तान के नाम पर भी मुहर लगाई जा सकती है. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हेड कोच गौतम गंभीर को सलाह दी है कि गिल को कप्तान बनाया जाता है तो उन्हें बहुत ज्यादा ‘प्रोटेक्ट’ करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

गौतम गंभीर को मिली नसीहत

गौतम गंभीर पहले भी शुभमन गिल के लिए सपोर्ट दिखा चुके हैं. इस पर चर्चा करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैं गिल के खेल का प्रशंसक हूं, लेकिन बतौर बल्लेबाज. अगर आप उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाना चाहते हैं तो उनसे ओपनिंग या फिर उन्हें 3 नंबर पर भेजिये. उसके बाद उन्हें बहुत ज्यादा ‘प्रोटेक्ट’ करने की जरूरत नहीं है.”

सिद्धू ने आगे कहा कि, “उसके बाद आपको परखना होगा कि गिल कैसे कप्तान बनते हैं. हम उनमें एक साल का समय इन्वेस्ट करें और उनसे ओपनिंग करवाएं. उसके बाद यह नहीं होना चाहिए कि उन्हें विराट कोहली की जगह दोबारा से परखा जाए. आप ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि यह बहुत गलत बात होगी.”

कैसी होनी चाहिए टीम इंडिया

नवजोत सिंह सिद्धू का मानना है कि एक अच्छे खिलाड़ी और कप्तान को रक्षण की जरूरत नहीं होती. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सरफराज खान गए थे, मैं श्रेयस अय्यर को खिलाऊंगा. आप अय्यर को नहीं रखना चाहते तो करुण नायर को लाइये. इस दिग्गज क्रिकेटर ने केएल राहुल को नंबर-4 पर खिलाने की सलाह दी है. बता दें कि अब तक विराट कोहली चौथे क्रम पर बैटिंग कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: विराट कोहली के आउट होने पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button