मनोरंजन

अमीषा पटेल ने ‘धुरंधर 2’ को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं

फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इंडस्ट्री के लोग भी ‘धुरंधर 2’ की तारीफ कर रहे हैं. रजनीकांत से लेकर ऋषभ शेट्टी तक न फिल्म की तारीफ की. अब अमीषा पटेल ने फिल्म की तारीफ की है और बताया कि ये फिल्म आई ओपनर है. साथ रही उन्होंने फिल्मों हो रही इंफ्लुएंसर्स की कास्टिंग को लेकर भी तंज कसा है.

‘अमीषा पटेल ने की धुरंधर 2 की तारीफ’

अमीषा पटेल ने X पर लिखा- आई ओपनर. इंडस्ट्री धुरंधर की तारीफ कर रही है, शानदार है और ये ब्रांड ये तारीफ डिजर्व भी करता है. इंडस्ट्री को ये एहसास करने की जरुरत है कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, प्रोजेक्ट नहीं. एक्टर्स को कास्ट किया है, इंस्टाग्रामर्स को नहीं जो पार्टीज में ट्रेंड करते हैं. प्रोजेक्ट्स बनाना बंद करो और फिल्म बनाना शुरू करो.

रजनीकांत ने कहा था ये
रजनीकांत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- क्या शानदार फिल्म है. धुरंधर 2. आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप. बहुत बधाई रणवीर सिंह और पूरी कास्ट एंड क्रू को. हर इंडियन को ये फिल्म देखनी चाहिए. जय हिंद.

वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू किया था. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए कहा था. 

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था. दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 में रिलीज हुआ. फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ धुरंधर और आदित्य धर की तारीफ हो रही है. फिल्म ने 5 दिन में ही दुनियाभर में 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट हुआ था. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button