मनोरंजन

after anant radhika wedding these celebs will also get married in 2024 hrithik roshan saba azad vijay varma tamanna bhatia see full list

Now These Celebs Get Married In 2024: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी करने वाले हैं. अनंत की शादी इसी साल 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से होने वाली है. बता दें कि अनंत और राधिका के बाद इस साल बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स भी शादी कर सकते हैं. ऐसे ही सेलेब्स पर चलिए डालते है एक नजर.

ऋतिक रोशन और सबा आजाद

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन लंबे समय से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. बता दें कि ऋतिक ने साल 2014 में सुजैन खान से तलाक ले लिया था वहीं अब ऋतिक इस साल सबा आजाद से शादी कर सकते हैं. हालांकि दोनों की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों कब शादी करेंगे. 

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी जल्द एक से दो होने वाली हैं. बता दें कि तमन्ना का अफेयर अभिनेता विजय वर्मा से चल रहा है. विजय कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. विजय और तमन्ना को भी फैंस जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं. हो सकता है कि दोनों कलाकार अपने फैंस की इच्छा इसी साल पूरी कर दें. 

शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित

 

हाल ही में खबर आई है कि दिसंबर 2024 में स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल और बिग बॉस कंटेस्टेंट रिद्धिमा पंडित शादी कर सकते हैं. दोनों चोरी छिपे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. शुभमन और रिद्धिमा दोनों ही अपनी शादी बेहद सीक्रेट रखना चाहते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों दिसंबर की किस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे. 

प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल

प्राजक्ता कोली टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. प्राजक्ता वृषांक खनाल संग रिश्ते में हैं. बता दें कि प्राजक्ता साल 2023 में वृषांक से सगाई कर चुकी हैं. वहीं माना जा रहा है कि दोनों साल 2024 में शादी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी का ड्रेस कोड जारी, अंबानी के मेहमानों को पहनने पड़ेंगे ये खास कपड़े, वरना नहीं मिलेगी एंट्री !



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button