मनोरंजन

Sonakshi Sinha spotted promotion of film Nikita Roy got trolled for her look | ओवरसाइज ब्लेजर संग स्कर्ट पहने स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा, यूजर्स ने उड़ाया मजाक, बोले

Sonakshi Sinha Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बहुत जल्द फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आने वाली हैं. इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म को जोरशोरसे प्रमोशन कर रही हैं. इसी कड़ी में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया. जहां एक्ट्रेस जरा हटके लुक में नजर आई. लेकिन एक्ट्रेस का ये अंदाजा यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को आड़े हाथों लिया.

फिल्म के प्रमोशन में स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो मुंबई का ही है. जहां एक्ट्रेस एक इवेंट में अपनी फिल्म ‘निकिता रॉय’ को प्रमोट करने पहुंची थी. एक्ट्रेस के साथ उनके कोस्टार भी मौजूद थे. इस इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का ओवरसाइज ब्लेजर पहना था. जिसके नीचे उन्होंने व्हाइट शर्ट और उसके साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी थी. सोनाक्षी ने अपना लुक बालों में मैसी बन और लाइट मेकअर के साथ पूरा किया.


लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

एक्ट्रेस ने इवेंट में पहुंचकर पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए. एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सोनाक्षी का ये लुक देख यूदर्स उनकी खिंचाई करते दिखे. एक यूजर ने लिखा कि, ‘खुले कपड़े पहनकर मोटापा छुपाना कोई इनसे सीखे.’ दूसरे ने लिखा, ‘सोनाक्षी कितनी बेकार लग रही है.’ इसके अलावा एक ने पूछा कि, ‘इनको गर्मी नहीं लगती क्या.’

कब रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय’?

बात करें सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ की तो हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब ये फिल्म 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म को एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आई थी.

ये भी पढ़ें –

‘तू बिंदास पकड़..’ ‘ये रिश्ता’ में हिना खान संग रोमांटिक सीन पर करण मेहरा को मिली थी ये सलाह

 

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button