उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर लखनऊ से सोनभद्र तक IT की रेड

लखनऊ: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर लखनऊ से सोनभद्र तक IT की रेड

उत्तर प्रदेश में बीएसपी के विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड मारी है. लखनऊ में उनके आवास और सोनभद्र के ठिकानों पर रेड मारी गई है. इसके अलावा बलिया स्थित आवास और ऑफिस पर भी IT की छापेमारी चल रही है. उनके आवास के बाहर फोर्स को भी तैनात किया गया है. घर में मौजूद किसी भी शख़्स को बाहर जाने की अनुमति नहीं है. इस रेड में आयकर विभाग के 50 से ज्यादा ऑफिसर शामिल हैं. उमाशंकर बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं. आईटी की टीम विधायक के आवास के अंदर फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ-साथ रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही है.

IT टीम ने आवास और ऑफिस को घेरा

छापेमारी के दौरान उमाशंकर सिंह के आवास के बाहर भारी फोर्स को तैनात किया गया है. घर में मौजूद किसी भी शख्स को बाहर जाने की अनुमति नहीं है. आईटी टीम ने विधायक के आवास और ऑफिस को घेर रखा है.

उमाशंकर सिंह का छात्र शक्ति कन्स्ट्रक्शन्स नाम की कंपनी है. यह कंपनी रोड कन्स्ट्रक्शन्स का काम करती है. माइनिंग सेक्टर में भी उमाशंकर की कंपनी काम करती है. इसके अलावा वह स्कूल और होटल इंडस्ट्री में भी हैं. उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सीएस इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

लग्जरी गाड़ियों से छापे के लिए पहुंची टीम

लखनऊ के साथ-साथ सोनभद्र में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. शादी की बंपलेट लगी कई लग्जरी गाड़ियों के साथ अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे. आईटी टीम के साथ पुलिस फोर्स मौजूद है. ओबरा थाना क्षेत्र के 5 जगहों पर छापेमारी की सूचना मिल रही है. ये सभी छापेमारी खनन से जुड़ा है.

बीएसपी नेता उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से विधायक हैं. उमाशंकर लगातार 3 बार से रसड़ा सीट से विधायक हैं. उन्होंने पहली बार इस सीट पर साल 2012 में बीएसपी के टिकट पर जीत हासिल की थी.

सोनभद्र में 60 से अधिक अफसर कर रहे छापेमारी

दूसरी ओर, आयकर विभाग की बड़ी टीम ने सोनभद्र में भी छापेमारी की. आयकर टीम की छापेमारी से वहां पर हड़कंप मच गया. करीब 25 गाड़ियों के काफिले से आईटी टीम सोनभद्र पहुंची. टीम यहां पर करीब आधा दर्जन व्यापारियों के घर पर छापेमारी कर रही है. ये सभी व्यवसाय खनन से जुड़े हुए हैं. छापेमारी के लिए आईटी की टीम में 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं.

बताया जा रहा है कि उमाशंकर कैंसर से पीड़ित हैं और लखनऊ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं. उनके अब तक 2 ऑपरेशन हो चुके हैं. लखनऊ के गोमतीनगर में ही बीएसपी नेता का आवास और दफ्तर है. आईटी टीम की छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगा दी गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button