उत्तर प्रदेशभारत

UP: मेरा पति नहीं बना सकता शारीरिक संबंध… पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है. महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वो नपुंसक है और शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है. महिला ने पति के ताऊ के ऊपर भी इंडिसेंट प्रपोजल का आरोप लगाया है. पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र रहने वाली युवती की शादी 25 अप्रैल 2025 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हमीरपुर निवासी युवक से हुई थी. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार युवती के पिता ने ससुरालवालों के कहने पर शादी में करीब 38 लाख रुपया खर्च किया था. युवती के अनुसार जब वो विदा होकर अपने ससुराल हमीरपुर गई तो चार दिन गांव के घर रहने पर भी पति-पत्नी के बीच कोई सुहागरात की रस्म नहीं मनाई गई. मायके से चौथी की रस्म होने के बाद दूसरी विदाई पर प्रार्थनीय अपने पति के साथ करीब एक महीना अपने ताई सास एवं ताऊ ससुर के साथ नोएडा में रही.

युवती ने लगाए गंभीर आरोप

युवती का आरोप है कि उस समय उसके द्वारा शारीरक सम्बन्ध स्थापित करने के कई असफल प्रयासों के बाद पता चला कि उसका पति नपुंसक है और शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने में असमर्थ है. युवती का यह भी आरोप है कि ससुरालवालों ने घर के संबंध में भी कई झूठे वादे किए थे. उसके अनुसार जब सारी बातें उसने ससुरालवालों को बोली तो उसको धमकाने, मारने और झूठे आरोप लगाने की कोशिश की गई.

दहेज मांगने का भी लगाया आरोप

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर पति के ताऊ ने प्रस्ताव दिया कि वह प्रार्थनीय के मायके का पूरा खर्च उठाएंगे और उसको भी खुश रखेंगे. वह समाज की नजरों में उनके भतीजे (पति) की पत्नी बनी रहे. युवती का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके बाद उसका स्त्री धन छीन लिया और दहेज की मांग करने लगे. पुलिस ने पूरे मामले में पति, ताऊ और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button