विश्व

‘अमेरिकी एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने ही सरकार के डेटा को बताया बुलशिट, नई किताब में खुलासा 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहना चाहते हैं. इसका ताजा उदाहरण फिर सामने आया है. ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी सामान पर भारत का टैरिफ आधिकारिक आंकड़ों से भी कहीं ज्यादा है. जब कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने इस पर तर्क दिया तो ट्रंप ने उनकी एक नहीं सुनी. यहां तक कि लुटनिक के आंकड़ों को बकवास भी बता दिया. हाल ही में आई एक किताब में व्हाइट हाउस के अंदर हुई इस बातचीत का खुलासा हुआ है.

जब ट्रंप ने भारतीय टैरिफ पर अपनी बात रखी तो वहां मौजूद कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने उन्हें आधिकारिक आंकड़े बताए. डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय टैरिफ पर अमेरिकी सरकार के आधिकारिक डेटा को खारिज करते हुए कहा कि ये आंकड़े बकवास हैं. इस पर हॉवर्ड लुटनिक ने जवाब दिया कि ये आंकड़े असल में अमेरिकी सरकार के आधिकारिक आंकड़े हैं, लेकिन ट्रंप तो ट्रंप ठहरे, उन्होंने इन सबको  ‘बुलशिट’ कहकर नकार दिया.

रिजीम चेंज बुक में हुआ खुलासा

हाल ही में आई ‘रिजीम चेंज’ नाम की बुक में व्हाइट हाउस के अंदर हुई इस बातचीत का खुलासा किया गया है. यह तब की बात है, जब ट्रंप के सिर पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का भूत सवार था. बीते साल मार्च में ट्रेड बैरियर्स पर चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह कहा था. 

ये भी पढ़ें- ‘यूक्रेन में भारत नहीं भेजेगा शांति-सेना’, डोनाल्ड ट्रंप ने किससे और कब कही ये बात, जानें पूरी कहानी

लुटनिक के तर्क पर क्या बोले ट्रंप?

कॉमर्स सेक्रेटरी लुटनिक ने जब ट्रंप को बताया कि टैरिफ से जुड़े ये आंकड़े किसी और के नहीं बल्कि ऑफिस ऑफ द यूनाइटेड स्टेट ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) की ओर से जारी किए गए हैं, इस पर ट्रंप ने लुटनिक के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी सामान पर भारतीय टैरिफ असल में कहीं ज्यादा हैं. उन्होंने दावा किया कि भारत की ओर से अमेरिकी सामानों पर 175 फीसदी टैरिफ लगाया जा रहा है.

ट्रंप ने अपने करीबी से कहा- गूगल करो 

ट्रंप ने इस चर्चा के दौरान अपने एक करीबी से गूगल करने को भी कहा था. ट्रंप प्रशासन के सीक्रेट सामने लाने का दावा करने वाली मैगी हैबरमैन और जोनाथन स्वान की यह किताब जून में ही रिलीज हुई है.ट्रंप के भारतीय टैरिफ से जुड़ा यह दावा ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर चीजें फाइनल होने के करीब है. 

ये भी पढ़ें- ‘…कोई समझौता नहीं होगा’, शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button