खेल

घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- ‘बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब…’

बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन अभी चर्चा में हैं, उनके मुगल शहर में स्थित घर पर हमला हुआ था. उनके घर में आग लगाने की भी कोशिश की गई, कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि हमलावर बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे. अब इसपर शाकिब की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने ये भी कहा कि वह बांग्लादेश लौटने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश टीम के लिए अपनी फेयरवेल सीरीज भी खेलना चाहते हैं, उन्हें उम्मीद है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड में भी खेल सकते हैं.

बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को वर्चुअली संबोधित किया, इसमें शाकिब अल हसन भी जुड़े थे जो उन्हीं की पार्टी से सांसद थे. हालांकि क्रिकेटर ने इस दौरान कोई भाषण नहीं दिया. वह 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद से बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं, फिलहाल वह श्रीलंका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं.

शाकिब अल हसन ने कहा कि अगर सरकार उनकी सुरक्षा की गारंटी दें तो वह बांग्लादेश लौटकर अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना और फेयरवेल सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. 39 वर्षीय शाकिब ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. उन्हें उम्मीद है कि वह 2027 में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में शाकिब अल हसन ने कहा, “अगर मुझे सरकार से यह भरोसा मिल जाए कि मेरी सुरक्षा पक्की होगी, तो मैं खुशी-खुशी वापस जाने, कोर्ट में मुक़दमे का सामना करने और जो भी जरुरी हो, वह सब करने के लिए तैयार हूं. मुझे पता है कि मैंने कुछ नहीं किया है.”

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

शाकिब ने बताया है कि वह और अवामी लीग के अन्य नेता दिसंबर में अपनी मर्जी से बांग्लादेश लौटने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह तुरंत घर लौटना चाहते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाया तो वह उनके साथ लौटने की कोशिश करेंगे.

घर पर हुए हमले को लेकर क्या बोले शाकिब

शाकिब ने कहा, “हमारी लीडर जो भी कहती हैं, हम उसका पालन करते हैं. वह बेहतर फैसला लेंगी और हम हमें दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे.”

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्चुअल तौर पर शामिल होने के बाद बांग्लादेश में शाकिब के खाली घर पर हमला हुआ. इसको लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ शांति और बांग्लादेश की तरक्की की बात की थी और उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button