उत्तर प्रदेशभारत

शादी करोगी या नहीं? गर्लफ्रेंड बोली- जो चल रहा, वैसा ही चलने दो; बॉयफ्रेंड ने चाकू से वारकर कर दी हत्या

शादी करोगी या नहीं? गर्लफ्रेंड बोली- जो चल रहा, वैसा ही चलने दो; बॉयफ्रेंड ने चाकू से वारकर कर दी हत्या

महिला की हत्या कर आरोपी युवक फरार हो गया.

उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बीते शनिवार को एक युवक ने शादी से इनकार करने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस के आरोपी युवक, महिला के प्यार करता था और महिला के शादी से मना करने पर उसकी हत्या कर दी. घटना येल्लापुर पुलिस स्टेशन की है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस के अनुसार मृत महिला येल्लापुर कस्बे की निवासी रंजीता थी. रफीक नाम का एक युवक पिछले कुछ वर्षों से रंजीता से प्रेम करता था. रंजीता का लगभग दस साल पहले तलाक हो गया था और उसका एक बच्चा भी है. रंजीता येल्लापुर में अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ रहती थी और एक सरकारी स्कूल में भोजन परोसने का काम करती थी.

तलाक के बाद दोनों में हुआ प्यार

तलाक के कुछ महीनों बाद, रफीक और रंजीता के बीच दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों परिवारों के बीच भी अच्छे संबंध थे. स्थानीय लोगों का कहना था कि रफीक अक्सर रंजीता के घर रात में खाना खाने के लिए जाता था.

शादी के लिए दबाव डाल रहा था आरोपी युवक

हालांकि पिछले कुछ महीनों से रफीक, रंजीता पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था. रंजीता ने इसका स्पष्ट रूप से विरोध करते हुए कहा कि मैंने पहले ही काफी शादियां देख ली हैं. मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती. हमारा रिश्ता जैसा है, वैसा ही रहने दो, लेकिन हम शादी नहीं करेंगे.

स्कूल के लौट रही थी महिला तभी आरोपी ने किया हमला

रोजाना की तरह, जब रंजीता स्कूल से घर लौट रही थी, तो रफीक ने उसे सड़क के बीच में रोक लिया और पूछा क्या तुम मुझसे शादी करोगी या नहीं? जब रंजीता ने गुस्से से इनकार कर दिया, तो बौखलाए युवक ने उसे चाकू मार कर भाग गया.

गंभीर रूप से घायल रंजीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना येल्लापुर पुलिस स्टेशन की है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button