उत्तर प्रदेशभारत

मेरठ में छात्रा हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने शक में ली जान… 3 दिन बाद खेत में मिला शव

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 20 साल की एक युवती पिछले कुछ दिनों से गायब थी. परिवार का कहना है कि 3 दिन पहले एग्जाम का बोल कर घर से निकली थी जिसके बाद वो वापस नहीं आई. पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बताया कि शनिवार को परिजनों की तहरीर प्राप्त हुई है और रविवार को युवती का शव मिला है. पूछताछ में परिजनों ने जिस युवक पर शक जताया था वो गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पूछताछ में हत्या करना भी कबूल करते हुए बताया कि वो पहले से युवती को जनता था और वो अब किसी और से बात करने लगी थी, इसलिए उसकी हत्या की.

मामला थाना रोहटा क्षेत्र का है जहां आज एक खेत में युवती का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि जो गुमशुदगी की तहरीर थाना टीपी नगर को प्राप्त हुई थी ये वही लड़की है. पुलिस ने परिजनों को बुलाया. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों के द्वारा पुलिस को दिए गए नाम पर पुलिस ने इस दौरान टीम गठित कर जांच शुरू कर दी, जिसके बाद पता चला कि मृतक युवती का एक पूर्व प्रेमी है अंकुश जिसका नाम परिजनों ने भी दिया था.

प्रेमी ने ही की थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की हत्या उसके प्रेमी अंकुश ने ही की थी. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि लड़की के मोबाइल में किसी दूसरे युवक से बातचीत देखकर उसे शक हुआ था. उसका कहीं और अफेयर चल रहा है, इसी बात को लेकर उसने गुस्से में हत्या कर दी.

आरोपी युवक से पूछताछ जारी

SSP मेरठ अविनाश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी वरिष्ठ अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण कराया गया. मामले के खुलासे के लिए 5 विशेष टीमें बनाई गईं, जबकि स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया. जांच के दौरान परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ की गई. परिजनों ने जिस युवक अंकुश पर शक जताया था, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. इसी दौरान अंकुश टूट गया और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली.

पुलिस की हिरासत में प्रेमी

अंकुश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. कुछ दिनों से उसे शक था कि ललिता किसी दूसरे युवक से भी बात कर रही है. आरोपी युवक ने कैसे हत्या की, कैसे बुलाया, फिर कहां गया, इसके लिए पूछताछ जारी है.

अनमोल शर्मा, मेरठ

अनमोल शर्मा, मेरठ

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button