खेल

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में फ्लॉप, सूर्यकुमार यादव ने 21 बॉल में ठोके 60, SMAT का जोरदार आगाज

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी की धमाकेदार शुरुआत हुई है. आज सूर्यकुमार यादव से लेकर वैभव सूर्यवंशी और शिवम दुबे जैसे नामी खिलाड़ी खेलते नजर आए. एक तरफ सूर्यकुमार यादव की 60 रनों की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. दूसरी ओर बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप हो गए.

सूर्यकुमार ने 15 गेंद में ठोका पचासा

मुंबई का पहला मैच हैदराबाद के साथ हुआ, जिसमें हैदराबाद की टीम 172 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंद में फिफ्टी पूरी की और 21 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तूफानी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इसी मैच में मुंबई की ओर से खेल रहे शिवम दुबे भी चमके, जिन्होंने 2 विकेट चटकाने के अलावा 5 गेंद में 13 रन की कैमियो पारी भी खेली. मुंबई ने 173 रनों का लक्ष्य सिर्फ 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप

वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में बिहार की कप्तानी कर रहे हैं. सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में वैभव 12 गेंद में सिर्फ 18 रन बना सके. चेतन सकारिया ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका. अन्य अधिकतर बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया और बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 137 रन ही बना पाई. 

क्रुणाल पांड्या की मेहनत बेकार

क्रुणाल पांड्या इस टूर्नामेंट में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और 2 विकेट चटकाए. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 42 गेंद में 40 रन की जुझारू पारी खेली. कप्तान क्रुणाल की इस मेहनत पर पानी फिर गया, क्योंकि चंडीगढ़ ने आखिरी ओवर तक चले इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में दीपक हुड्डा और जीतेश शर्मा भी फ्लॉप हो गए. 

यह भी पढ़ें:

कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button