उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक आसमान से बरस रही आग, जानें कब मिलेगी राहत

दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक आसमान से बरस रही आग, जानें कब मिलेगी राहत

एआई जनरेटेड.

देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. साथ ही लू के प्रकोप ने लोगों का बुरा हाल किया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने राहत की भी खबर दी है. विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे आंधी-तूफान और बारिश के साथ लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

UP के अधिकांश जिलों में गर्मी के साथ लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को भीषण गर्मी दर्ज की गई. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. वहीं बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. प्रयागराज में 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल तक लू का असर जारी रहेगा, जबकि 28 अप्रैल से गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना अधिक है, जबकि पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है.

दिल्ली में येलो अलर्ट, हवा भी खराब

देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है.आईएमडी ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लू जैसी स्थिति की चेतावनी दी है. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में लू का प्रकोप भी जारी है. रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.

पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी

पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. ज्यादातर जिलों में तापमान 44 डिग्री से पार जा रहा है. दोपहर 12 बजे से देर शाम तक गर्म हवा चल रही है. लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल किया है. हरियाणा के रोहतक, पानीपत, फरीदाबाद समेत कई जिलों में गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है. ठीक यही हाल पंजाब के भी ज्यादातर जिलों का है.

ओडिशा में 44 डिग्री पार, तटीय क्षेत्रों में उमस

ओडिशा के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर तेज है। झारसुगुड़ा में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. कई अन्य शहरों में भी तापमान 43 डिग्री के पार रहा. हालांकि तटीय क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान और बिहार में भी झुलसाने वाली गर्मी

राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं बिहार में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. इस बीच एक राहत भरी खबर है कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 19 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है, ताकि लू के दुष्प्रभाव से बचा जा सके.

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है. यह बदलाव 2 मई तक जारी रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button