मनोरंजन

Shah Rukh Khan Called Ashutosh Rana Gyani And Antaryam Renuka Shahane Reacted

Renuka Shahane On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए ट्विटर पर ‘आस्क मी सेशन’ (Ask Me Session) करते रहते हैं. हाल ही में इस सेशन के दौरान किंग खान ने एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने आशुतोष को ‘ज्ञानी’ और ‘अंतर्यामी’ कहा था . बता दें कि आशुतोष शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘पठान’ में एक अहम रोल प्ले करते नजर आएंगें. वहीं आशुतोष की वाइफ रेणुका शहाणे (Rnuka Shahane ) ने अब शाहरुख खान द्वारा पति की तारीफ करने पर रिएक्शन दिया है.

शाहरुख ने आशुतोष राणा को बताया ‘ज्ञानी’
दरअसल गुरुवार को ट्विटर पर शाहरुख के AMA सेशन के दौरान एक फैन ने एक्टर से आशुतोष राणा के बारे में कुछ कहने को कहा था. इस पर शाहरुख ने कहा, “वह एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता होने के अलावा एक ‘ज्ञानी’ और ‘अंतर्यामी’ है.”

 

रेणुका शहाणे ने शाहरुख की तारीफ की
वहीं पति की तारीफ करने पर  शाहरुख के ट्वीट का जवाब देते हुए, रेणुका शहाणे ने भी उनकी तारीफ की. रेणुका ने शाहरुख के लिए ट्विटर पर लिखा, “आप यकीनन कादयालु और उदार और सच्चे हैं,”

पठान’ में आशुतोष राणा का है अहम रोल
बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ में आशुतोष राणा कर्नल सुनील लूथरा की भूमिका निभा रहे हैं.वहीं सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में शाहरुख एक रॉ एजेंट और दीपिका पादुकोण एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं. फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में नजर आएंगे. 10 जनवरी को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में आशुतोष राणा के साथ डिंपल कपाड़िया भी नजर आ रही हैं. यह स्पाई थ्रिलर 25 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढें- Sales Tax Case: अनुष्का शर्मा ने सेल्स टैक्स मामले में खटखटाया HC दरवाजा, कोर्ट ने विभाग से मांगा जवाब



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button