उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद

Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर नईम पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. फायरिंग में नईम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, नईम ने कटरा बक्कास गांव में जमीन खरीदी थी और सोमवार को उस पर निर्माण कार्य करा रहे थे. इसी दौरान आलमबाग निवासी सरदार सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंच गया. उसकी जमीन भी नईम की जमीन के बगल में है. सुखविंदर सिंह ने बिना जमीन की पैमाइश कराए निर्माण कार्य शुरू कराने पर आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुखविंदर सिंह ने आपा खो दिया. आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर नईम पर लगातार तीन गोलियां दाग दीं. तीनों गोलियां नईम के सीने के नीचे दाहिनी तरफ लगीं. अचानक हुई फायरिंग से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज है आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सुखविंदर सिंह अर्जुनगंज स्थित शताब्दी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज के पद पर कार्यरत है. वह आलमबाग थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अस्पताल से मोटरसाइकिल लेकर जमीन पर काम कराने की बात कहकर निकला था. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे कटरा बक्कास में गोलीकांड की वारदात हुई. घायल नईम ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते थे. वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस को बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकला.

आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button