उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, 11 फायर टेंडर ने पाया काबू; परिसर पहले से था सील

लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, 11 फायर टेंडर ने पाया काबू; परिसर पहले से था सील

सहारा सिटी में लगी आग.

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी परिसर में गुरुवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. परिसर के मुख्य गेट के पास बाउंड्री से सटे एक भवन और पार्किंग एरिया में आग लगने की सूचना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. करीब 11 फायर गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

शाम करीब 7 बजे लगी आग

सहारा सिटी परिसर में गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक आग लग गई. शुरुआत में आग की लपटें छोटी थीं, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. परिसर के मुख्य गेट के पास पार्किंग एरिया और बाउंड्री के नजदीक स्थित भवन में आग की लपटें उठने लगीं. आसमान में धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घबरा गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

ये भी पढ़ें- पहले की रेकी, फिर बस रुकवाकर लूट लखनऊ में सोना कारोबारी के साथ कैसे हुआ खेल? सिपाही भी शामिल

नगर निगम ने परिसर को किया था सील

सहारा सिटी परिसर को नगर निगम ने पहले से ही सील कर रखा था. आग परिसर के अंदर बाउंड्री के पास स्थित एक भवन में लगी थी. सूचना मिलने के बाद गोमतीनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. परिसर की सुरक्षा में तैनात निजी गार्ड की मदद से पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए. शुरुआती जांच में आग लगने वाला भवन कार्यालय जैसा दिखाई दिया.

11 फायर टेंडरों ने संभाला मोर्चा

आग की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस को तत्काल सूचना दी गई. सबसे पहले गोमतीनगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में करीब 11 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान चलाया.

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी जोन और एसीपी गोमतीनगर समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button