उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ के लिए खूनी अक्टूबर! कारोबारी शिवा की मौत से ट्रिपल मर्डर तक, इन हत्याकांडों ने दहला दी UP की राजधानी

लखनऊ के लिए खूनी अक्टूबर! कारोबारी शिवा की मौत से ट्रिपल मर्डर तक, इन हत्याकांडों ने दहला दी UP की राजधानी

लखनऊ का खूनी अक्टूबर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए साल 2026 में अक्टूबर का महीना काफी भयावह रहा है. इस महीने राजधानी में मर्डर की 4 ऐसी वारदातें हुई, जिन्होंने जन मानस को दहला कर रख दिया. इनमें से कुछ हत्याकांडों का कनेक्शन कई बड़ी हस्तियों से भी जोड़ा जा रहा है. इनमें एकाध मामले ऐसे भी हैं, जिनके बारे में चर्चा करने से अधिकारी भी कतरे लग जा रहे हैं. इन सभी वारदातों में कुल 7 लोगों की मौत हुई है.

आइए, शुरू से शुरू करते हैं. पहला मामला लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड का है. यह वारदात 9 अक्टूबर 2026 की रात हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में हुई. इस वारदात में शिवा शर्मा इमारत की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के अलावा एक्स बॉयफ्रेंड आमिर अरेस्ट हो चुके हैं.

नाटकीय तरीके से हुई अरेस्टिंग

इस मामले में कई बड़ी हस्तियों की भूमिका की बात कही जा रही है. यही नहीं, पुलिस इस मामले में बोलने से भरसक परहेज कर रही है. महत्वपूर्ण यह कि वारदात की बाद श्रद्धा दुबे अपनी बहन और ड्राइवर के साथ नेपाल भाग गई थी. फिर 11 दिनों तक पुलिस के साथ लुकाछिपी खेलती रही और आखिरकार उसे एसटीएफ ने नागपुर से अरेस्ट किया. इस मामले में पुलिस और सरकार की खूब किरकिरी हुई.

कृष्णा नगर में डबल मर्डर

9 अक्टूबर को ही लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में डबल मर्डर की वारदात हुई थी. इस दिल दहला देने वाली वारदात में एक व्यक्ति ने गृह क्लेश की वजह से अपनी पत्नी और मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. हालांकि इस मामले में पुलिस तत्काल एक्शन में आई और आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

सहादतगंज ट्रिपल हत्याकांड

यह लखनऊ का सबसे विभत्स और डरावना हत्याकांड है. सआदतगंज नौबस्ता के ब्राह्मण टोला में कार खड़ी करने को लेकर मर्चेंट नेवी में अफसर ऋषभ ने अपने पड़ोस में रहने वाले शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया था. ऋषभ ने अंधाधुंध 8 से 10 राउंड फायरिंग की. इसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शिवाजी तिवारी आरएसएस से जुड़े थे, इसलिए यह मामला भी सुर्खियों में रहा. इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

चौथे हत्याकांड में मारा गया दूध विक्रेता

राजधानी लखनऊ का चौथा हत्याकांड 31 अक्टूबर की रात का है. इसमें अंबेडकर पार्क के पास रहने वाले दूध विक्रेता रेहान की मुजम्मिल नगर के उजैफा नामक युवक ने चाकू गोदकर जान ले ली थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के दौरान अरेस्ट कर लिया. बाद में इसे अदालत में पेश किया गया, जहां से इसे जेल भेज दिया गया है.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button