मनोरंजन

‘रामायण’ 600 करोड़ के पार, फ्राइडे को ‘छावा’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, जानें 9वें दिन का कलेक्शन

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. ये रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को स्ट्रान्ग वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस इंडिया में कर लिया है. 

‘रामायण’ की 7वें दिन यानी कि फ्राइडे को कमाई में गिरावट तो दर्ज की गई लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और दूसरे शुक्रवार को कमाई के मामले में इसने ‘छावा’-‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है.

‘रामायण’ की 8 दिनों की कमाई

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था
– वहीं दूसरे दिन 25.9% की गिरावट के साथ 48.05 करोड़ का बिजनेस किया.
– तीसरे दिन 45.3% की उछाल मिली और इसने 69.80 करोड़ का कलेक्शन किया.
– चौथे दिन इसकी कमाई में फिर से 19.6% गिरावट दर्ज की गई और इसने 56.15 करोड़ का कारोबार किया.
– पांचवे दिन 91.5% की उछाल आई और इसने 107.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने छठे दिन 94.10 करोड़ का कलेक्शन किया और 12.5% की गिरावट दर्ज की गई.
– फिल्म की कमाई में 7वें दिन 24.9% की गिरावट आई और इसने 70.65 करोड़ कमाई की.
– इसने 8वें दिन 24.3% की गिरावट दर्ज की फिर 53.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 8 दिनों में 564.60 करोड़ का अच्छा खासा कारोबार किया.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ से यश ने रचा इतिहास, कर्नाटक में तीसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले बने पहले एक्टर

‘रामायण’ का 9वें दिन का कलेक्शन

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-9 47.85 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 31.4%
टोटल कलेक्शन 612.45 करोड़  

‘रामायण’ ने दूसरे शुक्रवार को ‘छावा’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा

इसके साथ ही दूसरे शुक्रवार को ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शुक्रवार को भी बंपर कलेक्शन किया और इसने ‘छावा’-‘पुष्पा 2’ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. दूसरे शुक्रवार को भी ये सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने ‘धुरंधर 2’ (37.50 करोड़), ‘धुरंधर’ (32.50 करोड़), ‘पुष्पा 2’ (27 करोड़) और ‘छावा’ (23.50 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button