भारत

राजस्थान के CM से कार्रवाई की मांग, बीकानेर हाउस विवाद पर क्या बोले राजीव शुक्ला

बीकानेर हाउस प्रदर्शनी विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. रेहान वाड्रा की फोटो को लेकर शुक्ला ने कहा कि वे एक कलाकार हैं और वे अलग-अलग जगहों की तस्वीरें प्रदर्शित करते हैं. 

राजीव शुक्ला ने कहा कि उनके कलेक्शन में शेर और जंगलों की कई ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें उन्होंने खुद खींचा है और उन्होंने जो तस्वीरें लगाई थीं, उनमें से कुछ छात्र आंदोलनों और युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी थीं. मुख्य सचिव और प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने सभी 70 तस्वीरों को हटाने का आदेश दे दिया और यह काम कार्यक्रम शुरू होने से ठीक चार घंटे पहले किया गया. 

तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं- शुक्ला  
राजीव शुक्ला ने बताया कि रेहान वाड्रा ने 3 दिन पहले ही सारी फोटो मंजूरी के लिए अधिकारियों के पास जमा कर दी थीं, लेकिन उस समय कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यक्रम से ठीक चार घंटे पहले उन्होंने तस्वीरें हटाने को कह दिया गया जो कि सरासर अन्याय है. इस तरह का तानाशाही रवैया बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

इस पूरे मामले पर उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से कार्रवाई की मांग की. राजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्य सचिव और बीकानेर हाउस का प्रबंधन  जो राजस्थान सरकार के अधीन आता है, उनके खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई की जानी चाहिए.

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर क्या कहा
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर राजीव शुक्ला ने कहा कि जहां तक उनक सवाल है तो वो नेता विपक्ष हैं सांसद हैं तो क्या वे विदेश नहीं जा सकते. अभी देखो कितने सांसद गए हुए हैं. कितने मंत्री विदेश गए. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी कहीं ना जाए? बीजेपी के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है. जब देखो तब दर्द होता रहता है जब देखो तब आपत्ति करते हैं. हर बार यही एक रोना कि राहुल गांधी विदेश गए.”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि बीजेपी को एक फोबिया हो गया है. रात दिन राहुल गांधी का नाम लेते रहते हैं. ये लोग सुबह से शाम तक माला जपते रहते हैं राहुल नाम की. ये उनकी आदत हो गई है.

ये भी पढ़ें

दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button