उत्तर प्रदेशभारत

रन फॉर यूनिटी में दौड़ा चौथी का छात्र, हार्ट अटैक से हो गई मौत; परिवार में पसरा मातम

रन फॉर यूनिटी में दौड़ा चौथी का छात्र, हार्ट अटैक से हो गई मौत; परिवार में पसरा मातम

फोन में बेटे की तस्वीर देखकर बिलखती मां

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अहोई व्रत की तैयारी में जुटी एक मां पर उस समय गमों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसके इकलौते बेटे की मौत हो गई. चौथी कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे को स्कूल में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लेते समय हार्ट अटैक आ गया था. आनन फानन में इस 10 वर्षीय बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र में रायपुर नगली गांव का है.

जानकारी के मुताबिक बच्चा निहाल गांव के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाई करता था. इस स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में खेल कार्यक्रम और रन फॉर यूनिटी का का आयोजन किया गया था. इस दौड़ में चौथी का छात्र निहाल भी शामिल था. दौड़ते समय वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया. टीचर्स ने परिजनों को सूचना दी और आनन फानन में उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इकलौता बेटा था निहाल

घटना के बाद से निहाल के परिवार में कोहराम मच गया. खासतौर पर इस बच्चे की लंबी उम्र के लिए अहोई व्रत की तैयारी कर रही मां का तो रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृत छात्र निहाल तीन बहनों का इकलौता भाई था. मुजफ्फरनगर बीएसए संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि खेलते समय छात्र बेहोश हो गया था. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसकी मौत हो गई.

घर से निकला तो स्वस्थ था निहाल

मृत छात्र के पिता प्रमोद के मुताबिक निहाल घर से स्कूल के लिए निकला तो ठीक था. स्कूल में खेलते खेलते उसे अटैक आया और उसका देहांत हो गया है. सूचना मिलते ही उसे एंबुलेंस से खतौली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया. चूंकि मुज़फ्फरनगर बहुत दूर है, ऐसे में बच्चे को वह बेगराजपुर के अस्पताल ले गए, जहां 10 मिनट बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रविन्द्र सिंह

रविन्द्र सिंह

रविंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिपोर्टर हैं. वह बीते 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी शुरुआत एक हिंदी दैनिक अखबार से हुई. फिर साल 2014 से वह न्यूज़ नेशन व रीजनल न्यूज़ स्टेट में काम किया. यहां पर उन्होंने लगातार 2023 तक जिला स्तर पर काम किया. इन्होंने सभी प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में भी काम किया है. सॉफ्ट स्टोरी और क्राइम स्टोरी को समझते हुए समर्पण के साथ रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दी. उसके बाद से वह TV9 भारतवर्ष के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button