मनोरंजन

shefali jariwala once revealed her father was against her modelling asked her to reject kaanta laga

Shefali Jariwala Kaanta Laga: शेफाली जरीवाला 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. शेफाली के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया है. शेफाली के निधन के बाद फैंस और सेलेब्स दोनों ही सदमे में है. शेफाली कांटा लगा गाने से फेमस हुई थीं. उनके लिए अपना सपना पूरा कर पाना आसान नहीं था. उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि जिस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बनाया था उसे करने से उनके पापा ने मना कर दिया था.

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में शेफाली ने बताया कि उनके पिता उनके ग्लैमर की दुनिया में आने के सख्त खिलाफ थे. उनका मानना था कि पढ़ाई पहले आती है. वहीं शेफाली का एक्टिंग की च्वाइस को लेकर बड़ा मूव था.

इस प्रॉमिस के साथ किया कांटा लगा
शेफाली ने बताया था कि जब उन्होंने अपने पिता को प्रॉमिस किया था कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी उसके बाद ही उनके पिता कांटा लगा के लिए राजी हुए थे. शेफाली को उनकी मां का सपोर्ट था. उन्होंने अपना पैशन फॉलो करते हुए अपना प्रॉमिस पूरा किया. 

बता दें शेफाली ने सरदार पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी. वो आई प्रोफेशनल बन गई थी. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अपने सपने और और एकेडमिक दोनों में बैलेंस कर पाईं.

शेफाली ने एक बार बताया था कि अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए उन्हें लगा था कि वो बुरी तरह फंस गई हैं लेकिन बाद में उन्होंने अपने पेरेंट्स का शुक्रिया अदा किया था उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए मोटिवेट किया. इस डिसिप्लेन ने उनकी लाइफ में बहुत जरुरी रोल निभाया.

बता दें 27 जून को शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ है. 28 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया. शेफाली के निधन से उनके पति पराग और फैमिली टूट गई है.

ये भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से प्रियंका चोपड़ा को भी लगा झटका, एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘वो बहुत यंग थी’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button