खेल

Delhi Capitals Beat Mumbai Indians At Arun Jaitely Stadium MI vs DC Match Report IPL 2024 Latest Sports News

MI vs DC Match Report: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है. मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य था, लेकिन हार्दिक पांड्या की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 247 रन ही बना सकी. इस तरह ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से जीत दर्ज की. वहीं, इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हो गए हैं. जबकि मुंबई इंडियंस के 9 मैचों में महज 6 प्वॉइंट्स हैं. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 63 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. हार्दिक पांड्या ने 24 गेंदों पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली. मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा टिम डेविड ने 17 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए. ईशान किशन 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवैलियन लौट गए. जबकि रोहित शर्मा 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर चलते बने. सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने.

ऐसा रहा दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का हाल

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की बात करें तो मुकेश कुमार और रासिख डर सलाम सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. मुकेश कुमार और रासिख डर सलाम ने मुंबई इंडियंस के 3-3 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया. इसके अलावा खलील अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किया.

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 257 रनों का स्कोर बनाया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्ग ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 84 रन बनाए.

ये भी पढ़ें-

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 258 रनों का लक्ष्य, मैकगर्ग-होप के बाद स्टब्स का तूफान

IPL 2024 fastest fifties: बंदर के कारण विश्व कप से बाहर हो गए थे फ्रेजर, अब 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर मचाई सनसनी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button