उत्तर प्रदेशभारत

‘साड़ी पहनकर महिला का भेष बनाया…’ एक पिता ने बेटे को ‘जेल’ जाने से बचाने के लिए रची लूट की ऐसी कहानी

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक शख्स ने पत्नी के कपड़े पहन महिलाओं की तरह मेकअप करके लूट की झूठी कहानी रच डाली. लूट को सच साबित करने के लिए उसने हाथ-पैर बांधकर लोगों को शोर मचाकर बुलाया. वहीं लूट की झूठी कहानी पुलिस और लोगों को सुना डाली. इस घटना में झूठी सूचना देने वाले विनोद कुमार राय ने पुलिस को बताया कि उसे दो अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ देकर 20 हजार रुपये लूट लिए हैं. लूट के बाद पत्नी के कपड़े पहनकर सेल्फी ली और फरार हो गए हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना साहिबाबाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए पहुंची. पुलिस टीम ने जांच शुरू की. पुलिस को जांच में पता चला कि विनोद कुमार राय के बड़े बेटे सूरज की वर्ष 2021 में मौत हो चुकी है. बड़े बेटे की मौत के सदमे से वह मानसिक रूप से अस्थिर और कमजोर हो गए हैं. बड़े बेटे की मौत के बाद छोटे बेटे अभिषेक ने एक फाइनेंस कंपनी से 60 हजार रुपए का लोन लिया था.

क्या है पूरा मामला

अभिषेक लोन की किस्त समय से चुका नहीं पा रहे था जिसके बाद उसेकंपनी की तरफ से जेल भेजने की धमकी मिल रही थी. फाइनेंस कम्पनी की तरफ से मिल रहीं धमकियों के चलते विनोद तनाव में आ गए. उन्होंने बेटे को जेल जाने से बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई. बड़े बेटे की मौत के बाद छोटे बेटे अभिषेक ने एक फाइनेंस कंपनी से 60 हजार रुपए का लोन लिया था.

युवक ने लिखी लूट की झूठी कहानी

एसीपी ने बताया कि विनोद कुमार ने पूछताछ में बताया है कि वो छोटे बेटे और फाइनेंस कंपनी की तरफ से दी जा रही धमकी से परेशान थे. इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के कपड़े पहने महिलाओं की तरह मेकअप कर लूट की झूठी कहानी रची. पुलिस ने बताया कि विनोद ने खुद पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की और हाथ-पैर बांध कर बचाने के लिए शोर मचा कर लोगों को बलाया.

वहीं पुलिस विनोद राय की लूट की झूठी कहानी सुनकर हैरान है. बड़े बेटे की मौत के बाद से विनोद का मानसिक रुप से बीमार हैं. वहीं छोटे बेटे को जेल जाने से बचाने कि लिए लूट की साजिश को रचा. वहीं पुलिस की तरफ से कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button