उत्तर प्रदेशभारत

यात्री ध्यान दें! सहारनपुर रूट पर शुरू होने जा रहीं ये 13 ट्रेनें, कोहरे की वजह लगा था ब्रेक

यात्री ध्यान दें! सहारनपुर रूट पर शुरू होने जा रहीं ये 13 ट्रेनें, कोहरे की वजह लगा था ब्रेक

सहारनपुर में घने कोहरे के कारण पिछले तीन महीनों से निरस्त चल रहीं ट्रेनों का संचालन अब फिर से शुरू कर दिया गया है. रेलवे के इस निर्णय से खासकर होली पर्व के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. लंबे समय से ट्रेनें बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. यात्रियों को अपने गतंव्य स्थलों तक पहुंचने के लिए रोडवेज बस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिसकी वजह से उनकी जेब भी ढीली हो रही थी. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

बंद किया गया था 13 ट्रेनों का संचालन

दरअसल, रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से फरवरी के अंत तक कोहरे की वजह से करीब 13 ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया था. इनमें काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस और योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल थीं. इसके अलावा लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी अलग-अलग तिथियों में निरस्त रखा गया था.

यात्रियों को होगी आसानी

अब मौसम में सुधार के बाद रेलवे ने इन ट्रेनों को दोबारा संचालित करना शुरू कर दिया है. वहीं पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन भी 3 मार्च से बहाल किया जा रहा है. इसी के साथ दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो अब तक केवल अंबाला तक ही चलाई जा रही थी, उसे भी पुनः जालंधर तक संचालित कर दिया गया है. इससे अंबाला से जालंधर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

ये भी पढे़ं- Meerut Crime News: 17 साल के भतीजे ने चाची को गोली मारी, बेडरूम में घुसकर की हत्या; थाने पहुंचकर किया सरेंडर

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के दोबारा संचालन से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और होली के मौके पर घर जाने वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी. इसके साथ ही ट्रेनों के पटरी पर लौटने से रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

बता दें कि होली के बाद अपने घरों से वापस काम पर लौटने वाले लोगों को अब ट्रेनों में भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. इन ट्रेनों के दोबारा चलने से यात्रियों को सफर करने में बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इन ट्रेनों के संचालन से काफी फायदा होगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button