मनोरंजन

‘मेरी सांसें ही थम गईं’, ‘रामायण’ देखकर हैरान हुईं हेमा मालिनी, थिएटर में इस चीज ने छू लिया दिल

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘रामायण’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म की आम फैंस के साथ-साथ फिल्मी जगत के दिग्गज भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने रामायण और कास्ट की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

‘रामायण’ देखकर हैरान हो गईं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने थिएटर में रामायण फिल्म का लुत्फ लुटाया. भगवान राम की गाथा कहने वाली इस फिल्म को देखने के बाद दिग्गज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ की और कहा कि फिल्म देखकर वो हैरान रह गईं. उन्होंने थिएटर में दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया.

हेमा ने रामायण का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘रामायण’ फिल्म का नया वर्ज़न देखा. मैं फिल्म देखने बहुत ही कम उम्मीदों के साथ गई थी, क्योंकि यह एक महाकाव्य है. जिस कहानी के बारे में छोटे बच्चे भी जानते हैं आखिरकार आप उसमें कितने ही चेंज कर सकते हैं? लेकिन, बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स और शानदार परफॉर्म ने मुझे हैरान कर दिया. ये इतने कमाल के थे जिन्हें देखकर मेरी सांसें थम गईं.’

थिएटर में इस चीज ने छू लिया दिल

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘फिल्म के मुख्य कलाकार अपने किरदारों के लिए एक दम परफेक्ट सेलेक्शन था. ऑडियंस का उत्साह अलग लेवल का था. ऐसा लग रहा था जैसी वो किसी और दौर में चले गए हों और खुद रामायण की घटनाओं का हिस्सा बन गए हों. भारतीय फैंस के लिए ये एक अलग अनुभव रहा. नई टेक्नोलॉजी ने वास्तव में पूरा फर्क पैदा कर दिया.’

5 दिन में कमा डाले 675 करोड़ से ज्यादा

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. दो पार्ट वाली इस मूवी का पहला पार्ट 5 नवंबर को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज हुआ. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 9 नवंबर तक फिल्म ने भारत में 346.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. जबकि पांच दिनों में टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 675.90 करोड़ रुपये हो चुकी है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button