‘मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’, रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

रोहित शर्मा भारत के लिए अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. कुछ दिनों पहले तक चर्चा तेज थी कि चयनकर्ताओं द्वारा रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में नहीं देखा जा रहा. इससे उनके वनडे से रिटायरमेंट की संभावना पर भी बाते होती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. रोहित पिछली सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए और अब न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.
इसी साल रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है, जो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे. जब रोहित इंग्लैंड दौरे पर अच्छा नहीं कर पा रहे थे, तब एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया था. कहा जाने लगा कि लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे, क्योंकि एक अधिकारी ने उन्हें बता दिया है कि वर्ल्ड कप के लिए उन्हें नहीं देखा जा रहा है. हालांकि बीसीसीआई ने तब उन खबरों का खंडन कर दिया था.
रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
रोहित का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उन्हीं के शो (Family Full House with Rohit Sharma) का है. वीडियो में जब रोहित से पूछा जाता है कि इमरजेंसी स्थिति में आप किसको कॉल करोगे, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर? इस पर रोहित कहते हैं, “दोनों ही कप्तान हैं. शुभमन गिल अभी मेरा कप्तान है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप मुझे खेलना है. उसको खुश रखना पड़ेगा.”
🗣️Shubhman or Iyer “I choose Gill bcoz I have to play 2027 WC and Iyer for making comeback in T20I after 2027″😭 Rohit is not going anywhere till 2030 https://t.co/38U18aTj7I
— Shikha (@Shikha_003) October 26, 2026
इसके बाद रोहित ने मजाक में कहा, “27 के बाद टी20 में कमबैक करना है तो श्रेयस अय्यर को खुश रखना पड़ेगा.” बता दें कि भारत ने उनकी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.
यह भी पढ़ें- 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब



