मनोरंजन

एजाज खान ने की थी पवित्रा पुनिया का धर्म बदलवाने की कोशिश? एक्टर ने किया रिएक्ट

एजाज खान और पवित्रा पुनिया की लवस्टोरी काफी चर्चा में रही. दोनों बिग बॉस के घर में मिले थे. उन्होंने साथ में बहुत पसंद किया गया था. हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था. उनके ब्रेकअप के बाद पवित्रा से उनके ब्रेकअप की वजह पूछी गई थी. 

पवित्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने पहले ही एजाज को कह दिया था कि वो अपना धर्म नहीं बदलेंगी. इसके बाद खबरें आईं कि एजाज ने पवित्रा को धर्म बदलने के लिए कहा था और इसी कारण से उनका ब्रेकअप हो गया. 

हालांकि, बाद में पवित्रा ने साफ किया कि धर्म की वजह से उनका ब्रेकअप नहीं हुआ था. एजाज ने भी इसे लेकर रिएक्ट किया था. अब एजाज ने एक बार फिर इसे लेकर बातें की हैं. 

रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर एजाज खान ने किया रिएक्ट 

अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर एजाज खान ने बात की. उन्होंने कहा, ‘जब भी मेरी एक्स मेरे बारे में कुछ बोलती हैं उन बातों को ट्विस्ट कर दिया जाता है. अलग सवाल होता है और उने जवाबों को तोड़-मरोड़कर दिखाया जाता है. एक पॉडकास्ट में मेरी एक एक्स के बयान को दिखाया गया कि मैंने उनका धर्म बदलने की कोशिश की. ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं. बाद में उन्होंने खुद भी मना किया था. गुस्सा निकालना दिक्कत नहीं है. मैं अपनी एक्स के साथ जुबानी जंग शुरू नहीं करना चाहता हूं. मैंने ऐसा कभी नहीं किया है और कभी ऐसा करूंगा भी नहीं.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने बचपन में फिजिकल अब्यूज झेला है. मुझे हमेशा से ही फिजिकल टच को लेकर एक डर रहा है. लेकिन मुझे लगता है कि मैं अब बहुत आगे निकल आया हूं. मुझे मेरे बिग बॉस के एक्सपीरियंस ने बहुत कुछ सिखाया है. अब मुझे ये एहसास हुआ है कि बहस में जो शख्स शांत होता है वो कंट्रोल में होता है. तो अब मैं खुद को शांत रखने की कोशिश करता हूं जब तक कि बहुत ट्रिगर न किया जाए.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button