लाइफस्टाइल

Hindi Panchang 16 जुलाई 2025, कर्क संक्रांति का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, किन राशियों को होगा लाभ जानें

Hindi Panchang 16 July 2025: 16 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन कर्क संक्रांति है, सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क संक्रांति का दिन पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए महत्वपूर्ण होता है. स्नान-दान के अलावा इस दिन पिंडदान करें, शाम को तेल का दीपक लगाकर पितृ सूक्त का पाठ करें. इससे पितरों की आत्मा तृप्त रहती है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

16 जुलाई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 16 July 2025)












तिथि

षष्ठी (15 जुलाई 2025, रात 10.38 – 16 जुलाई 2025, रात 9.01)

वार बुधवार
नक्षत्र पूर्व भाद्रपद, उत्तर भाद्रपद
योग शोभन
सूर्योदय सुबह 5.29
सूर्यास्त
शाम 7.23
चंद्रोदय
रात 10.57
चंद्रोस्त
सुबह 10.46
चंद्र राशि
मीन

चौघड़िया मुहूर्त










सुबह का चौघड़िया
लाभ सुबह 5.34 – सुबह 7.17
अमृत सुबह 7.17 – सुबह 9.00
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 8.37 – रात 9.54
अमृत रात 9.54 – रात 11.11
चर रात 11.11 – देर रात 12.27

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)










राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.27 – दोपहर 2.10
यमगण्ड काल सुबह 7.17 – सुबह 9.00
गुलिक काल सुबह 10.44 – दोपहर 12.27
विडाल योग
सुबह 5.34 – सुबह 5.46
आडल योग
सुबह 5.46 – सुबह 4.50
पंचक
पूरे दिन
भद्रा काल
रात 9.01 – सुबह 5.34, 17 जुलाई

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 16 July 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा मीन
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





कुंभ राशि काम का तनाव पारिवारिक जरुरतें नजरअंदाज कर सकते हैं जिससे पार्टनर के साथ रिश्तों पर असर पड़ेगा. 
कन्या राशि करियर में उन्नति की बाधाएं दूर होंगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





तुला राशि भावनात्मक अशांति आपको परेशान कर सकती है.
वृश्चिक राशि सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. खानपान पर नजर रखें.

FAQs: 16 जुलाई 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    कर्क संक्रांति के दिन तर्पण के बाद पंचबलि भोग कौवे, कुत्ते, गाय, देव और चीटियों को खिलाएं, इससे पितर प्रसन्न रहते हैं.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन शोभन योग बन रहा है.

Sawan 2025: सावन में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए क्या करें, जानें उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button