खेल

भारत ने बना डाला टी20 में सबसे बड़ा स्कोर, श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास; पारी में लगीं 36 बाउंड्री

भारत ने चौथे टी20 मैच में 221 रन बना डाले हैं. यह महिला टी20 क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. श्रीलंकाई गेंदबाजी पूरी तरह पस्त हो गई, जिसने आखिरी 10 ओवरों में 136 रन लुटा दिए थे. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए, जिनके बल्ले से 80 रन निकले. वहीं शेफाली वर्मा ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ 79 रनों की पारी खेली. मालशा शहानी को छोड़, श्रीलंका का कोई भी ऐसा गेंदबाज नहीं रहा, जिसने 10 से कम इकॉनमी रेट से रन लुटाए हों.

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ऐसी तबाही मचाई कि पावरप्ले में ही स्कोर 61 पर पहुंच चुका था. देखते ही देखते भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 85 रन बना लिए थे.

आखिरी 10 ओवर में बन गए 136 रन

10 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 85/0 था. यहां से भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसी तूफानी बैटिंग करके दिखाई कि अंतिम 10 ओवरों में 136 रन बन गए. इसी बीच शेफाली वर्मा ने 30 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, वहीं मंधाना को फिफ्टी तक पहुंचने में 34 गेंद लगीं. मंधाना और वर्मा के बीच 162 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. यह महिला टी20 क्रिकेट में चौथी बार है जब मंधाना और वर्मा के बीच 100 से ज्यादा रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई है.

भारत का टी20 में सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने चौथे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ 221 रन बनाए. यह अंतर्राष्ट्रीय महिला टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत का सबसे बड़ा स्कोर 217 रन था, जो उसने साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. इसी मैच में स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाली भारतीय बल्लेबाज बनी हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम था, जिन्होंने पिछले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ 79 रन बनाए थे. संयोग की बात ये रही कि शेफाली ने इस मुकाबले में भी 79 ही रन बनाए हैं.

221 रन – बनाम श्रीलंका

217 रन – बनाम वेस्टइंडीज

210 रन – बनाम इंग्लैंड

201 रन – बनाम UAE

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button