Stars Turn Up At Pamela Chopra’s Last Rites; Rani Makerji Was Alone Without Mother-in-law, Such Was The Bonding Of Both

Pamela Chopra Death: फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी और मशहूर सिंगर-राइटर पामेला चोपड़ा का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया. यशराज फिल्म ने एक बयान में कहा कि उनका अंतिम संस्कार आज सुबह किया गया. फिल्म इंडस्ट्री में पामेला को पाम आंटी के नाम से जाना जाता था. उन्होंने 1970 में यश चोपड़ा संग शादी की थी, उनके दो बेटे आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा हैं. गुरुवार को एक बयान में, यशराज फिल्म ने पामेला के निधन की पुष्टि की और लिखा, “भारी मन से, चोपड़ा परिवार यह सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार मुंबई में सुबह 11 बजे हुआ. हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं.”
डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मां और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा के निधन के बाद दुख की घड़ी में कई बड़े सितारे उन्हें सांत्वना देने पहुंचे. इस मौके पर एक्टर ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, आमिर खान, शबाना आजमी, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत कई बड़ी फिल्मी हस्तियां पामेला के अंतिम दर्शन करने पहुंची.
पमेला का अंतिम संस्कार
पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार 20 अप्रैल की सुबह मुंबई में 11 बजे के करीब किया गया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल पामेला चोपड़ा को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। इसके अलावा फेमस कॉरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी पामेल चोपड़ा की आखिरी श्रद्धांजली देने पहुंची हैं।
रानी मुखर्जी की प्रेग्नेंसी न्यूज से बहुत खुश हुई थीं पामेला
डीएनए को दिए एक पुराने इंटरव्यू में पामेला ने अपनी बहू रानी मुखर्जी की खूब तारीफ की थी. दरअसल 2016 में जब रानी मुखर्जी प्रेग्नेंट थीं तब पामेला ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में अपने दादी बनने की खुशी जाहिर की थी. पामेला ने कहा था,” मैं सालों से दादी बनने के लिए तड़प रही थी. वहीं जब आदी ने मुझे रानी की प्रेग्नेंसी न्यूज दी थी तो मैं खुशी से उछल पड़ी थी.” उन्होंने कहा था कि अपने होने वाले ग्रैंड चाइल्ड के बारे में जब भी वे सोचती हैं तो उनका दिल धड़कने लगता है और वे बहुत खुश हूं.”
पामेला ने रानी को बताया था ‘डाउन टू अर्थ’
इसी इंटरव्यू के दौरान पामेला ने रानी के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा था,” रानी बहुत प्यारी है. मुझे उसकी सबसे अच्छी बात ये लगती है कि वो पूरी तरह डाउन टू अर्थ है और मेरी काफी रिस्पेक्ट भी करती है. हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है.



