बिटकॉइन स्कैम मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंन्द्र को मिली जमानत

पिछले कई दिनों से बिटकॉइन स्कैम मामले में फंसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंन्द्र को इस मामले में राहत मिल गई है. दरअसल राज कुंद्रा को इस मामले में मुंई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने जमानत दे दी है. राज कुंद्रा के ऊपर 150 करोड़ के ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ का आरोप लगा था. उनको जमानत मिलने की खबर एक्टर के वकील प्रशांत पाटिल ने दी है.
क्या है पूरा मामला?
ये मामला साल 2018 में पुणे के निगडी और नांदेड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़ा है. आरोप है कि ‘वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘गैनबिटकॉइन’ (gainbitcoin.com) के प्रमोटर अमित भारद्वाज ने निवेशकों को बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर भारी रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी. इसी मामले में राज कुंद्रा पर भी आरोप लगे थे. ED ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे, जिनकी वर्तमान वैल्यू लगभग 150.47 करोड़ रुपये आंकी गई है.
#UPDATE | Businessman Raj Kundra granted bail by the PMLA Court in Mumbai in the Bitcoin scam case. https://t.co/ymV0MF0tfu
— ANI (@ANI) February 20, 2026
दुबई के कारोबारी भी थे शामिल
इस मामले में दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन जारी किया गया था. दोनों आरोपियों को 19 जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था. सितंबर 2025 में ईडी ने PMLA के तहत दर्ज मामलों की स्पेशल कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर राज कुंद्रा और राजेश सतीजा को आरोपी बनाया था.
राज कुंद्रा ने जानकारी देने से किया था इंकार
वहीं राज कुंद्रा पर ये आरोप भी लगा था कि उन्होंने इन बिटकॉइन के ‘वॉलेट एड्रेस’ की जानकारी देने से इनकार कर दिया था. जांच एजेंसी के अनुसार, कुंद्रा ने अपराध की कमाई को वैध दिखाने के लिए अपनी पत्नी के साथ बाजार दर से काफी कम कीमत पर संपत्तियों का लेनदेन किया.
कौन हैं राज कुंद्रा
बता दें कि राज कुंद्रा बॉलीवुड की मशहरू एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं. हालांकि इन दिनों राज कुंद्रा पंजाबी इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं और फिल्में बना रहे हैं. राज कुंद्रा कुछ साल पहले ही अडल्ट फिल्में बनाने के मामले में जेल में भी रहकर आए थे. इसके बाद उन्होंने अपने जेल की लाइप पर एक फिल्म UT69 भी बनाई थी.



