महाराजगंज: ‘मजदूर दिवस’ के दिन बड़ा हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की दबकर मौत | Maharajganj Accident on Labor Day 3 laborers crushed to death after brick kiln wall collapses stwma

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.
मजदूर दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बड़ा हादसा हो गया. यहां ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिला मजदूर शामिल हैं. हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं. सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं. भट्ठे से ईंट निकालते समय दीवार गिरने से हादसा हुआ है. हादसे के बाद घटनास्थल पर हंगामा मच गया. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई.
पुलिस ने मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे से भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों में चीख-पुकार मच गई. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसा कैसे हुआ इसी जांच के लिए पुलिस जुटी हुई है. हादसे में ईंट भट्ठा संचालक की लापरवाही सामने आ रही है.
भट्ठे से ईंट निकालते समय हुआ हादसा
घटना जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंगला चौराहे पर स्थित ग्राम सभा करमहा के नौसागार ईंट भट्ठे की है. बुधवार को भट्ठे से ईंटे निकालने का काम चल रहा था. भट्ठे से मजदूर ईंटे निकाल रहे थे. अचानक ईंटे निकालते समय हादसा हो गया. भट्ठे की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे में ईंट निकलने का काम कर रहे पांच मजदूर दब गए. हादसे से वहां हंगामा मच गया. घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग दीवार के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए.
ये भी पढ़ें
मौके पर हुई तीन मजदूरों की मौत
लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला. इनमें 24 साल के संतोष, 36 वर्षीय पार्वती देवी, और 31 साल की सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, रमेश और शांति देवी गंभीर रूप मसे घायल हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई. घटनास्थल पर उपजिलाधिकरी (SDM) समेत कई अधिकारी पहुंचे. एसडीएम बताया कि घटना की जांच की जा रही है. सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं.
रिपोर्ट-विवेक जायसवाल/महाराजगंज
