खेल

IND vs ENG 5th Test Day 2 Live: 224 पर टीम इंडिया ढेर, 18 गेंद के अंदर गिर गए 4 विकेट; एटकिंसन का 5 विकेट हॉल पूरा

IND vs ENG 5th Test Day 2 Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट का आज दूसरा दिन है. इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की पहली पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कप्तान शुभमन गिल केनिंग्टन ओवल की पहली पारी में फ्लॉप साबित हुए. साई सुदर्शन भी 38 रन के स्कोर पर पहुंचकर आउट हो गए.

भारत-इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं. करुण नायर 98 गेंदों में 52 रन पर और वॉशिंगटन सुंदर 45 गेंदों में 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस मैच में नायर के पास टीम इंडिया की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है.

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा ओर मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट (उपकप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button