उत्तर प्रदेशभारत

मेरठ वालों के लिए दिल्ली अब दूर नहीं! PM मोदी आज सेमी हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत का करेंगे शुभारंभ, जानें पूरा रूट

मेरठ वालों के लिए दिल्ली अब दूर नहीं! PM मोदी आज सेमी हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत का करेंगे शुभारंभ, जानें पूरा रूट

दिल्ली शहर के कुछ इलाकों से गुरूग्राम अथवा नोएडा जाने में जितना वक्त लगता है, उससे कम वक्त में आप उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ पहुंच सकते हैं. देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत (RAPIDX) ट्रेन आज (22 फऱवरी) से दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ (मोदीपुरम) के बीच शुरू होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे 82 किमी का सफर 55-60 मिनट में पूरा होगा.

कौन-कौन से स्टेशन से गुजरेगी

यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार उसके बाद उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, और मोदीपुरम तक का पूरा विस्तार. मेरठ शहर की यदि बात करें तो यह मेरठ दक्षिण, परतापुर, रिथानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगम पुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरमसे मोदीपुरम डिपो तक जाएगी.

ट्रेन की तकनीकी खासियत

इस ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी/घंटा है. इस ट्रेन को भी ऑल वेदर ट्रेन बनाया गया है. हर मौसम में सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा के साथ, इसकी सवारी हाल ही में 1.25 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. यह कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय कॉरिडोर का हिस्सा है, जो मेरठ को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य एनसीआर क्षेत्रों से सीधे जोड़ता है.

दिल्ली का मल्टी हब सराए काले खां बस अड्डा

दिल्ली का सराय काले खां एक मल्टी-मॉडल हब बन रहा है, जहां से मेट्रो, बस और रेलवे की कनेक्टिविटी मिलेगी. सराय काले खां स्टेशन नमो भारत कॉरिडोर में सबसे बड़े स्टेशनों में एक है. बस अड्डा भी ऐसा बन रहा है, जिससे कि आप अन्तरराज्यीय सफर कर सकते हैं. यह सेवा यात्रियों के लिए बहुत ही आरामदायक और सुरक्षित होगी, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच का सफर बेहद आसान हो जाएगा.

बात यदि सराए काले खां नमो मैट्रो स्टेशन की बात करें तो यह 6 प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन है. यहां पर 4 ट्रैक और 6 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. इसमें मौजूद सुविधाएं ऐसी है, जिसे देखकर आपको लगेगा कि आप एयरपोर्ट पर आए हुए हैं. यहां पर 5 एंट्री-एग्जिट गेट, 14 लिफ्ट, 18 एस्केलेटर, सीसीटीवी और 6 ट्रैवलेटर यात्रियों की सुविधा में लगाए हैं.

सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन 215 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा और 15 मीटर ऊंचा है. यह दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है. यह दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर को भी जोड़ेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button