ipl 2025 final rcb vs pbks cm bhagwant mann best wishes to shreyas iyer led punjab kings

RCB vs PBKS Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल मैच खेला जा रहा है. फाइनल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रेयस अय्यर एंड टीम को शुभकमनाएं भेजी. पंजाब आईपीएल इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, अगर टीम जीतती है तो ये उसकी पहली ट्रॉफी होगी.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स लीग स्टेज के बाद अंक तालिका में पहले नंबर पर थी. टीम ने 14 में से 9 मैच जीते थे, 4 हारे थे और 1 मैच बेनतीजा रहा था. 19 अंकों के साथ टीम टॉप पर थी. दूसरे स्थान पर मौजूद आरसीबी के भी 19 अंक थे लेकिन पंजाब नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी से ऊपर थी.
सीएम ने भेजी पंजाब टीम को शुभकामनाएं
पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने पंजाब के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया. उन्होंने टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं भेजी. उन्होंने कहा, “मैं पंजाब टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं.”
पंजाब टीम की बात करें तो पहले सीजन (2008) में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसके बाद लगातार 5 सीजन में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. 2014 में पंजाब किंग्स फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताबी मुकाबला हार गई. 2015 से लेकर 2024 तक टीम फिर लीग स्टेज से ही बाहर हुई, अब 11 साल बाद टीम एक बार फिर फाइनल में है.
A patriotic tribute ceremony for the Indian Armed Forces 🇮🇳
Shankar Mahadevan with a performance worthy of the occasion 🫡#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @Shankar_Live pic.twitter.com/ywZz6l1woH
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
रॉयल चैलेंजेज बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समापन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमे शंकर महादेवन एंड टीम ने प्रस्तुति दी. ये समारोह ऑपरेशन सिन्दूर की थीम पर आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय सैनिकों का आभार व्यक्त किया गया.
Virat Kohli hugging AB De Villiers. 🥹❤️ pic.twitter.com/CEH0aWYGGa
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 3, 2025
पंजाब के पूर्व प्लेयर क्रिस गेल इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद में ही हैं. वह आईपीएल 2025 की दोनों फाइनलिस्ट टीम (RCB और PBKS) टीमों के लिए खेल चुके हैं. विराट कोहली के साथ उनकी कप्तानी में खेल चुके एबी डिविलियर्स भी खास इस मैच के लिए भारत आए हैं.



