उत्तर प्रदेशभारत

अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा… गृह मंत्री अमित शाह जवाब कब देंगे? छात्रों के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी

अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा... गृह मंत्री अमित शाह जवाब कब देंगे? छात्रों के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया. इस कार्यक्रम के दौरान कई छात्रों ने उनके साथ मंच साझा किया और अपनी परेशानियां बताईं. राहुल गांधी ने अब इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मामले को लेकर पोस्ट किया.

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा” – कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा. सालों की तैयारी, घर की जमीन बेची, मां-बाप का कर्ज और फिर भी हाथ में कुछ नहीं.” राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आगे लिखा, “यह हार उसकी नहीं है. यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया.
तेरह दिन हो गए – गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला. मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बांट रहे हैं.”

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में आगे अमित शाह के सोशल मीडिया हैंडल को टैग करते हुए आगे लिखा, “यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे. राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले – और आपने एक शब्द नहीं कहा. आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा. छात्र देश की रोशनी हैं, और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं.”

राहुल गांधी को कई छात्रों ने बताई परेशानी

प्रयागराज में कार्यक्रम के दौरान, राहुल गांधी ने न केवल मंच पर मौजूद छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा, बल्कि मंच से दूर बैठे कई छात्रों से भी बातचीत की. KP ग्राउंड के कई हिस्सों में कीचड़ और पानी होने के बावजूद, बड़ी संख्या में छात्रों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

मौजूदा सिस्टम को बदलना चाहिए: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की कि वे नफरत के बजाय “प्यार और स्नेह” के जरिए मौजूदा सिस्टम को बदलें. उन्होंने कहा कि वह इस संघर्ष में युवाओं के साथ खड़े हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे. उन्होंने युवाओं से “दर्द, डेटा और दौलत” के मुद्दों पर बात की. मंच पर लगी प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और RSS प्रमुख की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “डेटा आपका है, दर्द आपका है, लेकिन दौलत उनकी है? यही सिस्टम है यही उनका सिस्टम है.”

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी. यहां इन्होंने करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया. फरवरी 2014 में नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़ गए और गाजियाबाद में ही रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की. करीब एक साल बाद 2015 में गाजियाबाद से दिल्ली ट्रांसफर हो गया. दिल्ली में अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए. अगस्त 2016 में दिल्ली से नोएडा ट्रांसफर हो गया. नोएडा में क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया. इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला. 2024 में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. इस दौरान ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया. जनवरी 2025 में न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. यहां जुनेद अख्तर ने बतौर सब एडिटर काम किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर काम किया. सितम्बर 2025 से TV9 भारतवर्ष की वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button