मनोरंजन

Peddi Box Office: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली ‘पेद्दी’ 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी, जानें फ्राइडे कलेक्शन

Friday Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश तो आजकल आम हो गया है. हर हफ्ते ही किसी ना किसी फिल्म का क्लैश देखने के लिए मिल जाता है. इसमें कई बार सभी फिल्में बाजी मार जाती हैं तो कई बार मेकर्स को घाटे का सौदा करना पड़ता है. ऐसे में अब इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में 3 नई हिंदी फिल्में रिलीज गईं, जिस पर 9 दिन पुरानी रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ भारी पड़ती नजर आई. चलिए बताते हैं फ्राइडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘पेद्दी’ का 9वें दिन का कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने फर्स्ट वीक में 193.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– इसके बाद फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन 5.15 करोड़ रहा.
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 198.70 पहुंच गया है.

‘भारत भाग्य विधाता’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

– कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ पहले दिन खास कमाई नहीं कर पाई. 
– सैकनिल्क के अनुसार, इसने पहले दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया.
– हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल से ज्यादा अच्छा है…’, ‘धमाल 4’ का ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

‘गवर्नर’ की पहले दिन की कमाई

– मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ भी पहले दिन धराशायी हो गई.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 90 लाख की कमाई.
– फिल्म के लिए ऑक्यूपेंसी भी 14 प्रतिशत दर्ज की गई.

मैं वापस आऊंगा का डे-1 कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी पहले दिन खास कमाल नहीं दिखा पाई. ये भी लाखों में सिमटती नजर आई.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ की कमाई की.
– इस पर 10.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक, आईं 11 फिल्में और सीरीज, जानें क्या देखें और क्या छोड़ें

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का डे-8 कलेक्शन

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले हफ्ते 36.85 करोड़ का बिजनेस किया था.
– अब सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की 8वें दिन भी कमाई जारी है.
– इसने 1.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 38.70 करोड़ पहुंच गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button