उत्तर प्रदेशभारत

तेज हवा, काले बादल… दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी

तेज हवा, काले बादल… दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में सोमवार दोपहर बाद से ही अचानक मौसम बदल गया है. तेज हवाएं और काले बादलों से मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में भी कल मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी है. इतना ही नहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे. गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी, जो कि बाद में 50 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंच सकती है. इससे एक बार फिर दिल्ली का मौसम सुहाना हो जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरवाट दर्ज की जा सकती है.

खबर अपडेट की जा रही है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button