उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बचने के लिए छत से कूदे लोग… कई बच्चे फंसे

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बचने के लिए छत से कूदे लोग... कई बच्चे फंसे

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में सोमवार को एक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर तक पहुंच गई और वहां मौजूद छात्र-छात्राएं व अन्य लोग इमारत में फंस गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए छज्जों व छतों से कूदने को मजबूर हो गए. फिलहाल घटनास्थल डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, DG फायर और DM लखनऊ मौके मौजूद हैं. डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पल-पल के हालात की जानकारी ले रहे हैं.

धुएं और लपटों से घिरी पूरी इमारत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में धुएं और आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों के फंसने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुट गए. कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आसपास के लोगों ने तत्काल मदद पहुंचाई.

Fire Broke Out At A Coaching Centre In Aliganj

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे रहे. प्रशासन की ओर से लगातार राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढे़ं- पहले खाने में मिलाया जहर नहीं हुई मौत तो पति को जिंदा जलाया, बागपत में पत्नी बनी हैवान

डीएम ने मौके पर संभाली कमान

लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की. अधिकारियों से लगातार जानकारी लेते हुए उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. साथ ही अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

सफी अहमद

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button