विश्व

नेपाल के पीएम बालेन शाह आ रहे भारत, पीएम मोदी संग द्विपक्षीय बैठक तय, कई करार होंगे

 नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत आने वाले हैं. नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने इसकी जानकारी दी है. पीएम शाह 22 से 23 नवंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे. इस दौरे से नेपाल को बड़ी उम्मीद है क्योंकि काठमांडू भारत से 2 अरब डॉलर से अधिक की सहायता मांगने की तैयारी कर रहा है.

विदेश सचिव ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 से 23 नवंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे. 34 सदस्यों वाली एक सरकारी टीम काठमांडू से नई दिल्ली, भारत के लिए रवाना होगी.

कई मुद्दों पर होगी बातचीत

उन्होंने आगे कहा, अपनी यात्रा के दौरान सोमवार को नेपाली प्रधानमंत्री अपने भारतीय समकक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे. दोनों प्रधानमंत्री ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर समझौते किए जाएंगे और दस्तावेजों का आदान-प्रदान होगा.

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद, दोनों प्रधानमंत्री एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. नेपाली प्रधानमंत्री भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, वे राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और ‘नेपाल-भारत बिजनेस फोरम’ में भी शामिल होंगे.

2 अरब डॉलर से अधिक सहायता मांगने की तैयारी

नेपाल इस फंड का इस्तेमाल पुनर्निर्माण कार्यों में करना चाहता है. 26 अगस्त को भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी. देश इस मदद का उपयोग सड़क व ऊर्जा परियोजनाओं को दुरुस्त करने के लिए करना चाहता है. नेपाल वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अपने दक्षिणी पड़ोसी देश से मांगी जा रही कुल सहायता में से 1 अरब डॉलर अनुदान (ग्रांट) के रूप में होंगे, जबकि 1.15 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि रियायती ब्याज दरों पर ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ (एलओसी) के जरिए मांगी जाएगी.

नेपाल 26 अगस्त की आपदा से पहले ही 1 अरब डॉलर के नए सहायता पैकेज की मांग करने की तैयारी कर रहा था। हालांकि, विश्व बैंक के अनुसार, इस विनाशकारी बाढ़ से लगभग 1.66 अरब डॉलर का भौतिक नुकसान हुआ, जिसने सरकार को भारत से अतिरिक्त सहायता मांगने के लिए प्रेरित होना पड़ा.

इनपुट-आईएएनएस

ये भी पढ़ें: ABP Southern Rising Summit: रेवंत रेड्डी बोले, ‘पीएम मोदी को हारने का डर, इसलिए वोट छीन रहे’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button