उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, UP-बिहार से लेकर बंगाल तक ‘अर्नब’ की दहशत… जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत 21 राज्यों का हाल

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, UP-बिहार से लेकर बंगाल तक ‘अर्नब’ की दहशत… जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत 21 राज्यों का हाल

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी और उससे लगे एनसीआर में मौसम ने आज सुबह करवट ली. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में आज सुबह-सुबह बारिश देखने को मिली. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई थी.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं ने आज सुबह मौसम को पूरी तरह से सुहावना बना दिया है. दिल्ली में आज दोपहर से पहले और दोपहर के समय भी हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है. शाम के समय भी दिल्ली में बारिश और आंधी की आशंका है. दिल्ली में कल भी आंधी-बारिश की संभावना है.

यूपी से लेकर झारखंड तक अर्नब की दहशत

उत्तर प्रदेश में भी चक्रवात अर्नब का प्रभाव नजर आने लगा है. यहां भी सुबह-सुबह कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो तीन जिलों में जमकर बारिश हो सकती है. मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 21 जिलों में भारी बारिश, ओले और 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. बिहार के कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं का खतरा है. झारखंड में भी अर्नब से जुड़े मौसमी बदलाव का प्रभाव दिख सकता है.

इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना

यहां मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में 90 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बिगड़ सकता है. गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मौसम बिगड़ सकता है.

दक्षिण और पुर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत में तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से सटे जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. कर्नाटक में भी व्यापक मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में आज और कल को कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. लाहौल-स्पीति, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और किन्नौर में हल्की बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई बेकरी और दुकानों को भेजा सुधार नोटिस

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button