दामाद ने ससुर को मारी गोली, गांववालों ने खदेड़ा तो बाढ़ के पानी में घुसा, लगा डूबने… फिर जो हुआ

डूबते युवक को गांव वालों ने बताया
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दामाद ने अपने ससुर को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. उसने ससुर के बड़े भाई पर भी गोली चलाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए. हमले के बाद भागने के लिए वो बाढ़ के पानी में उतर गया. पानी ज्यादा गहराई होने की वजह से वह डूबने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया.
मामला जिले के दूंदेमई गांव का है. यहां के रहने वाले मायाराम शुक्रवार को दोपहर कंपिल स्थित ग्यारह मंजिल मंदिर के पास बैठे थे उसी दौरान उनके दामाद ने रंजिश को लेकर उन पर तमंचे से फायर कर दिया. गनीमत रही की गोली उन्हें नहीं लगी. इसके बाद आरोपी दामद ने दोबारा फायर करने के लिए तमंचा ताना तो राहगीरों ने उसे दौड़ा दिया. इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
दामाद ने ससुर पर किया हमला
भागते समय आरोपी के पास से कुछ कारतूस गिर पड़े. इस भागने के दौरान उसे अपना ससुर रक्षपाल पर भी गोली चला दी. गोली लगने से रक्षपाल गंभीर रुप से घायल हो गए. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एकसरे एडवाइजर के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया.
घेराबंदी में पकड़ा गया
मामले पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी दामाद की घेराबंदी की तो, वह भागने के लिए बाढ़ के पानी में उतर गया. पानी गहरा होने की वजह से वह डूबने लगा, जिसके बाद गांव वालों ने उसे बाहर निकाला. पुलिस ने आरोपित दामाद को हिरासत में ले लिया है.
क्या थी हमले की वजह?
पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने बताया कि आरोपी की शादी चार साल पहले रक्षपाल की बेटी प्रियंका से हुई थी. वैवाहिक जीवन में कलह के कारण पत्नी कुछ समय से अपने घर वापस मायके वापस आ गई थी और ताऊ मायाराम के घर रह रही थी. दामाद इसी बात से नाराज था, जिसके चलते उसने हमला किया.
